फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर कूलर के नाम में पार्किंग में अवैध कब्जा करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वाटर कूलर के नाम पर पूर्व में ली गई अनुमति की आड़ में मीरा मार्ग स्थित एकमात्र पार्किंग में रातों-रात अवैध निर्माण शुरू कर दिया गया। देर रात यहां पर करीब आठ बाई आठ के कॉलम के लिए गढ्ढा तक खोद दिए गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया। नगर आयुक्त ने पार्क में वाटर कूलर लगाने की अनुमति रद्द करने की बात कही है।
विज्ञापन

देवी प्रसाद जायवाल ने मीरा मार्ग में वाटर कूलर लगाने की अनुमति मई 2017 में ली थी। हद यह हुई कि इस अनुमति केे नाम पर रातों-रात अवैध निर्माण शुरू कर दिया गया। अवैध निर्माण की सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने काम रूकवा दिया है। जायसवाल ने तत्कालीन नगर आयुक्त की ओर से वाटर कूलर लगाने की अनुमति दिखाई। जायसवाल से सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि रात में निर्माण नहीं होगा। निर्माण निगम अधिकारियों की मौजूदगी में दिन में ही होगा।
नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि मीरा मार्ग में एक मात्र पार्क में वाटर कूलर लगाने की उनकी ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई है। कोई अनुमति है तो उसे रद्द किया जाएगा। मीरा मार्ग में पार्किंग की बगल में पहले से ही वाटर कूलर लगा हुआ है।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने रात में पहुंचकर रुकवाया काम
नगर आयुक्त बोले पार्क में नहीं लगने दिया जाएगा वाटर कूलर

वाटर कूलर लगाने के लिए बहुत कम जगह की आवश्यकता होती है। इसे लोहे की जाली में लगाया जाता है। देवी प्रसाद ने नगर आयुक्त की परमिशन दिखाई है। काम रोक दिया गया है। पक्का निर्माण किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। निगम के अधिकारी अपने सामने वाटर कूलर लगाएं।
विज्ञापन

- पंकज उपाध्याय सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें