फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम बैठक में कई लोक लुभावन निर्णय हुए पारित

विज्ञापन
नगर निगम की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिसकी उम्मीद थी वही हुआ। निकाय चुनाव को देखते हुए लोक लुभावन प्रस्तावों पर नगर निगम बोर्ड बैठक में मुहर लग गई। पार्षदों को भी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ा। प के रखे सभी प्रस्ताव में से कुछ प्रस्ताव छोड़कर इसमें भी मोहर लग गई। बैठक में एक पार्षद को छोड़कर किसी ने विरोध दर्ज नहीं कराया।
विज्ञापन

नगर निगम की बोर्ड बैठक 11:45 बजे से शुरू हुई। पार्षद फईम जैबा सलमानी ने ट्रंचिंग ग्राउंड हटाने, रेलवे की ओर से वार्ड वासियों को दिए नोटिस में नगर निगम की ओर से पैरवी करने और ताज चौराहे में पुस्तकालय के निर्माण की मांग उठाई। इसके बाद और पार्षदों ने भी अपने प्रस्ताव रखे। एक-दो प्रस्ताव को छोड़कर बोर्ड ने सभी प्रस्ताव में हामी भर दी गई। इसके बाद बोर्ड बैठक में रखे एजेंडे में बात हुई। बोर्ड ने किराया कम करने, भवन कर में दी छूट का अनुमोदन, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने स्थित पार्क के स्थान पर दमुवाढूंगा स्थित अंबेडकर पार्क के निर्माण, हल्द्वानी-काठगोदाम सीवरेज के अनुमोदन, अग्रसेन पार्क को अग्रवाल महासभा को 10 वर्षों तक गोद देने, राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर का उच्चीकरण करने, वेंडर कमेटी के तहत ठेले को किराया और फड़ का किराया 0.62 वर्गफिट करने सीए के नवीनीकरण, विद्युत स्वदाहगृह, 31 वेंडिंग जोनों का अनुमोदन आदि प्रस्ताव में हामी भर दी गई। बैठक में मेयर जोगेंद्र रौतेला, नगर आयुक्त हरवीर सिंह, महेंद्र नागर, शोभा बिष्ट, शांति शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, अमरजीत सिंह, शबाना बेगम सहित कई पार्षद मौजूद रहे।

दुकानों, ठेले और फड़ों का भी किराया घटाया गया
हल्द्वानी। निगम की दुकानों का किराया कम करने पर बोर्ड ने हामी भर दी। ये वहीं निर्णय था जिस पर मेयर ने विधानसभा चुनाव के दौरान ये कहा था कि वह चुनाव हार जाएंगे लेकिन निगम का अहित नहीं होने देंगे। किसी भी सूरत में दुकानों का किराया नहीं घटाया जाएगा। एक दो पार्षदों को छोड़कर पूरे बोर्ड ने भी किराया न घटाने का निर्णय लिया था। सोमवार को उसी बोर्ड ने किराया घटाने की हामी भर दी। उधर ठेलों का किराया भी घटाकर 15 रुपये और फड़ का किराया 0.62 रुपया प्रतिवर्ग फुट करने में हामी भर दी गई।
विज्ञापन


बेस के पास वाले चौराहे का नाम बदला
नगर निगम के पार्षद महेंद्र नागर ने बेस अस्पताल के बगल वाले चौराहे को गुरु गोविंद साहब के नाम से रखने और यहां पर द्वार बनाने की मांग रखी। इस पर बोर्ड ने चौराहे का नाम गुरु गोविंद चौराहा रखते हुए, द्वार बनाने में हामी भर दी। साथ ही द्वार में नाम रखने से पहले रामलीला कमेटी से भी चर्चा करने की बात कही।

पहले प्रस्ताव फेल, मेयर के हस्तक्षेप के बाद हुआ प्रस्ताव पारित
प्रस्ताव संख्या 10 डबल इंट्री सिस्टम के लिए सीए के नवीनीकरण के अनुमोदन पर विचार के दौरान नगर आयुक्त ने सीए को रखने से साफ मना कर दिया गया। इसे बोर्ड ने मेज थपथपा के समर्थन भी किया। साथ ही 4.50 लाख रुपये साल लेने पर आपत्ति भी जताई। मेयर जोगेंद्र रौतेला के हस्तक्षेप के बाद बोर्ड ने सीए को 2016-17 और 2017-18 तक नवीनीकरण के लिए हामी भर दी।

निगम की दुकान के अवैध निर्माणों में लग गई मोहर
निगम की दुकानों में अवैध निर्माण को बोर्ड बैठक में हरी झंडी मिल गई। साथ ही बोर्ड ने नगर आयुक्त के प्रस्ताव इसमें कहा गया था कि अवैध रूप से बनी दोमंजिली दुकानों का किराया दोगुने करने का प्रस्ताव ठुकराते हुए मेयर की ओर से रखे प्रस्ताव में हामी भर दी गई। साथ ही अब दुकान का निर्माण करने के लिए नक्शा पास कराने और निगम से परमिशन लेना अनिवार्य कर दिया।

ताज चौराहे में बनेगा पुस्तकालय
बोर्ड में फईम जैबा सलमानी और मो. गुफरान की ओर से रखे गए प्रस्ताव में हामी भरते हुए जल्द ताज चौराहे में पुस्तकालय के निर्माण में हामी भरते हुए जल्द काम शुरू करने की बात कही गई।

ट्रंचिंग ग्राउंड की आग भी उठी बैठक में
ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर में लगी आग को पार्षदों ने उठाया। साथ ही इसके धुएं से हो रही परेशानी को उठाते हुए इसे अनयंत्र शिफ्ट करने की मांग की।

स्वच्छ भारत अभियान में कसे पार्षद ने तंज
हल्द्वानी। गांधीनगर वार्ड के पार्षद सुमित कुमार ने अपने वार्ड की अनदेखी का आरोप लगाते हुए स्वच्छ भारत अभियान में कई तंज कसे। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में अभी तक सार्वजनिक शौचालय नहीं बना है। निगम स्वच्छ भारत मिशन की बात करते है। उधर उन्होंने गाय के खोड़ नहीं बनने पर भी आपत्ति जताई। कहा कि खोड़ में नाले का गंदा पानी घुस रहा है। यहां गायों को रखा जाता है।

दुकानों का किराया घटने पर बांटी मिठाई
दुकानों का किराया घटने पर व्यापारियों ने पार्षद महेंद्र नागर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्षद के प्रयास से आज दुकानों का किराया कम हुआ है। व्यापारियों ने सदर बाजार में एकत्र होकर मिष्ठान वितरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें