हल्द्वानी। आरएफसी ललित मोहन रयाल ने सोमवार को पीरूमदारा में सहकारिता विभाग के धान तौल केंद्र पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान यह केंद्र बंद मिला। इस पर उन्होंने एसडीएम से पूरी रिपोर्ट डीएम को भेजने के निर्देश दिए हैं। आरएफसी कुमाऊं ललित मोहन रयाल सोमवार को अपनी टीम के साथ रामनगर पहुंचे। वहां उन्होंने खाद्य विभाग के कांटे का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कांटा सही पाया गया। उन्होंने एसएमआई केसी आर्या को जल्द किसानों को चेक, आरटीजीएस से धान के भुगतान के निर्देश दिए। इसके बाद वह सहकारिता विभाग के पीरूमदारा धान तौल केंद्र पहुंचे। यहां कांटा बंद पाया गया। नियमानुसार धान तौल केंद्र सुबह 9:30 से पांच बजे तक खुला रहना चाहिए। इस पर उन्होंने एसडीएम से पूरी रिपोर्ट डीएम को सौंपने के निर्देश दिए हैं।