फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अस्पतालों की निगहबानी खुद करेंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री ने नई पहल की है। मुख्यमंत्री अब अपने मोबाइल पर ही राज्य के जिला अस्पतालों में होने वाली गतिविधियों को देख सकेंगे। मुख्यमंत्री ने नेशनल इनफारमेंशन सेंटर (एनआईसी) के माध्यम से सभी जिला अस्पतालों को जोड़ने के आदेश दिए हैं। राज्य के 27 अस्पतालों को इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों की बदहाली, डॉक्टरों की कमी और मरीजों से होने वाले अभद्र व्यवहार की तमाम शिकायतें लंबे समय से अधिकारियों को मिलती रही हैं। कई बार मरीज को रेफर करने और समय से इलाज न होने के कारण मरीज की मौत भी हो चुकी है और अस्पतालों में हंगामा भी हो चुका है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और अस्पतालों की कार्यशैली पर नजर रखने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिले के सभी अस्पतालों को वाई-फाई के माध्यम से मोबाइल से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि अस्पतालों में जल्द सीसीटीवी को दुरुस्त करा लिया जाए। सभी अस्पतालों को वाई-फाई कनेक्शन दिया जाएगा ताकि व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके। एनआईसी (नेशनल इनफारमेंशन सेंटर) को इस काम को पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है।
उधर, बेस अस्पताल में 20 सीसीटीवी लगे हुए हैं। जबकि महिला अस्पताल में आठ कैमरे हैं। चार कैमरे और लगाए जाने की योजना है। कैमरे लगने में लगभग 85 हजार रुपये का खर्च आएगा। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. भागीरथी जोशी ने बैठक के दौरान डीएम के सामने इसका प्रस्ताव रखा था। डॉ. जोशी ने बताया कि कैमरों को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन


ये अस्पताल होंगे शामिल
कोरोनेशन चिकित्सालस देहरादून, एसपीएस चिकित्सालय ऋषिकेश, संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर, जिला चिकित्सालय हरिद्वार, महिला चिकित्सालय हरिद्वार, संयुक्त चिकित्सालय रुड़की, जिला चिकित्सालय बोराड़ी टिहरी, श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर, जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी, जिला चिकित्सालय चमोली, जिला चिकित्सालय पौड़ी गढ़वाल, जिला महिला चिकित्सालय पौड़ी गढ़वाल, संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर, संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार, जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग, जिला चिकित्सालय नैनीताल, जिला महिला चिकित्सालय नैनीताल, सोबन सिंह जीन बेस चिकित्सालय हल्द्वानी, महिला चिकित्सालय हल्द्वानी, जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा, जिला महिला चिकित्सालय अल्मोड़ा, बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा, राजकीय चिकित्सालय रानीखेत, जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़, जिला महिला चिकित्सालय पिथौरागढ़, जिला चिकित्सालय बागेश्वर, जेएलएन जिला चिकित्सालय रुद्रपुर।

मुख्यमंत्री ने अस्पतालों पर नजर रखने के लिए आदेश जारी किए हैं। सभी अस्पताल अपने कैमरों की जांच करा रहे हैं। जो कैमरे खराब होंगे अस्पताल उन्हें बदलवाएंगे। साथ ही अस्पतालों को वाईफाई कनेक्शन दिया जाएगा। जल्द मुख्यमंत्री अपने मोबाइल पर जिला अस्पतालों की गतिविधियों को देख सकेंगे। डॉ. पंकज पांडे, अपर सचिव, चिकित्सा-स्वास्थ्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें