फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की नाक के नीचे रातों बन गई अवैध दुकान, डीएम ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अवैध निर्माणों को रोकने का दावा करने वाले प्रशासन के अधिकारियों की नाक के नीचे ही अगर अवैध ढंग से दुकान का निर्माण हो जाए तो इसे क्या कहा जाएगा। ऐसा ही एक मामला लक्ष्मी सिनेमाघर के पास का सामने आया है। जिलाधिकारी के सामने जब अवैध निर्माण की शिकायत आई तो उन्होंने जांच करने के आदेश दे दिए। इधर, विकास प्राधिकरण और नगर निगम अधिकारियों की मानें तो इस दुकान का निर्माण करने की अनुमति खुद मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने दी है, इसलिए इस निर्माण को रोका नहीं गया।
विज्ञापन

सिंधी चौराहा के पास लक्ष्मी सिनेमाघर के पास सड़क किनारे एक खोखानुमा दुकान में मिठाई की दुकान चलती थी। बताते हैं कि पिछले दिनों दीपावली की पांच दिनों की छुट्टियां का फायदा उठाकर इस खोखे के स्थान पक्की दुकान का निर्माण कराकर उस पर बाकायदा लिंटर डाल दिया गया। इसकी शिकायत मिलने पर विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय ने जेई को जांच करने भी भेजा मगर इस निर्माण में मेयर का नाम आते ही वह चुप्पी साध गए। बताते हैं हाइवे के निकट दुकान का अवैध निर्माण कराने के मामले में नगर निगम के कर्मचारियों के साथ-साथ कुछ पार्षदों की भी साठगांठ है। वहीं, हल्द्वानी काठगोदाम स्थानीय विकास प्राधिकरण के अधिकारी शहर में अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने का दावा करते नहीं थकते लेकिन विकास प्राधिकरण कार्यालय यानी कि सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर सड़क किनारे रातोंरात दुकान का अवैध निर्माण हो गया और उसे रोकने की कार्रवाई तक नहीं की गई।
शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान अवैध निर्माण समेत कई मामलों को जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी के सामने उठाया तो जिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल जांच के आदेश दे दिए। उन्होंने आयुक्त हरबीर सिंह से दुकान के अवैध निर्माण के बारे में पूछा तो नगर आयुक्त ने बताया कि निर्माण की अनुमति मेयर द्वारा दी गई है। डीएम ने पूरे मामले की जांच रिपोर्ट नगर आयुक्त से मांगी है। डीएम ने कहा कि अवैध निर्माण को रोकने के लिए जल्द ही विकास प्राधिकरण की ओर से अभियान चलाया जाएगा। इधर, नगर निगम के कर निरीक्षक विजेंद्र सिंह चौहान ने भी यही बताया कि दुकान का निर्माण मेयर की अनुमति पर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने दी थी अनुमति इसलिए नहीं रोका गया काम
लक्ष्मी सिनेमाघर में मिठाई के खोखे के स्थान बना दी पक्की दुकान
डीएम ने विकास प्राधिकरण और नगर निगम को दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें