फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम 35 क्लीनिकों के खिलाफ करेगा कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम प्रशासन 35 क्लीनिक पर शिकंजा कसने जा रहा है। अभी तक इन क्लीनिकों का बायो मेडिकल कचरा ग्लोबल कंपनी के पास नहीं जा रहा है। नगर निगम ने ग्लोबल से सूची मांगी है। दो दिन में सूची मिलने के बाद इन क्लीनिकों पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने ग्लोबल कंपनी को पत्र लिखकर पूछा था कि कौन-कौन से क्लीनिकों का बायो मेडिकल कचरा उनके पास नहीं आ रहा है। कंपनी ने जो सूची उपलब्ध कराई थी, उसमें बताया गया था कि नगर निगम क्षेत्र के 60 क्लीनिक अपना कचरा ग्लोबल कंपनी को नहीं दे रहे हैं। सूची आने के बाद नगर निगम ने 60 क्लीनिकों को तीन दिन के अंदर कचरा ग्लोबल को भेजने के निर्देश दिए थे। 15 दिन बीतने के बाद मात्र 25 क्लीनिकों ने ही ग्लोबल से अनुबंध किया है। शेष क्लीनिक अभी भी बायो मेडिकल कचरा चोरी छिपे नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड में डाल रहे हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तुहीन कुमार ने बताया कि दो दिन में ग्लोबल से सूची मिल जाएगी। इसके बाद इन क्लीनिकों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा।

अब ट्रंचिंग ग्राउंड में नहीं डाला जाएगा एसटीएच का कूड़ा

नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने सुशीला तिवारी अस्पताल का कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड में डालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत का कूड़ा नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड में डाला जाएगा।
विज्ञापन


उनका मानना है कि निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड में बार-बार सुशीला तिवारी अस्पताल से निकला हुआ कचरा ही पकड़ा जा रहा है। जिला पंचायत से अनुबंधित गाड़ी में भी सुशीला तिवारी अस्पताल से निकला कचरा मिला था।
विज्ञापन


20 हजार का जुर्माना वसूल कर छोड़ी गाड़ी

ट्रंचिंग ग्राउंड में बायो मेडिकल कचरा डालने पर नगर निगम ने श्री देव गुरू जनकल्याण समिति की गाड़ी को सीज कर दिया था।

सोमवार को समिति की ओर से 20 हजार रुपया अर्थदंड और भविष्य में बायो मेडिकल कचरा न लाने के लिखित माफीनामा दिया गया, जिसके बाद गाड़ी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें