फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश यात्रियों के 16 वें दल के शेष 29 सदस्य दिल्ली लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कैलाश मानसरोवर यात्रियों के 47 सदस्यीय यात्रा दल शेष बचे 19 यात्री सोमवार को दिल्ली चले गए। अन्य सदस्य पहले दिन दिल्ली के लिए चले गए थे। पूर्व में जो लोग दिल्ली को गए, उन्हें धारचूला से सीधे काठगोदाम भेजा गया था। अन्य यात्रियों को हैलीकाप्टर से पिथौरागढ़ लाया गया था। पिथौरागढ़ आए यात्रियों ने रविवार को जागेश्वर धाम के दर्शन कर रात्रि विश्राम जागेश्वर में किया था।
विज्ञापन

सोमवार को लौटै 19 यात्रियों में दो महिलाएं शामिल हैं। काठगोदाम में कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक टीआर मर्तोलिया ने यात्रियों का स्वागत किया। उन्हें प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न भेंट किए। सोलहवें यात्री दल के जनसंपर्क अधिकारी भास्कर सावंत थे। इस दल के यात्रियों को 28 अगस्त को दिल्ली लौट जाना था, लेकिन यात्रा मार्ग में आए भूस्खलन के बाद स्थितियां बदल गईं। अब कैलाश यात्रियों के दो दल शेष रह गए हैं। यात्रियों का स्वागत करने वालों में टीआरसी के प्रबंधक आरसी पांडे और जीएस कुमटिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें