फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विवि की नींद टूटी, एमए योगा के पैनल निरीक्षण को बनाई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बिना मान्यता के चल रहे पाठ्यक्रमों को लेकर अब कुमाऊं विश्वविद्यालय की नींद टूट गई है। विश्वविद्यालय ने एमए योगा पाठ्यक्रम का पैनल निरीक्षण कराने के लिए टीम गठित करने का पत्र एमबीपीजी कालेज को भेजा है। पैनल निरीक्षण 29 अगस्त को होगा। इधर, विश्वविद्यालय की एक ओर लापरवाही सामने आई है कि वर्ष 2015-16 में पैनल निरीक्षण तो हुआ मगर उसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय में ही दब कर रह गई तथा शासन को नहीं भेजी गई।
विज्ञापन

एमबीपीजी कालेज में एक नहीं बल्कि सात पाठ्यक्रम बिना मान्यता के संचालित होने को लेकर मंगलवार को समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। कुमाऊं विश्वविद्यालय की लापरवाही उजागर होने से विश्वविद्यालय प्रशासन में खलबली मची है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से एमबी कॉलेज को एमए योगा का पैनल निरीक्षण कराने के संबंध में पत्र आ गया है। पैनल निरीक्षण के लिए कमेटी में एक अभियंता, कला संकाय विवि के अध्यक्ष प्रो. बीएस बिष्ट, हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी के प्रोफेसर के अलावा हल्द्वानी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डा. पीके पाठक को शामिल किया गया है। कालेज के प्राचार्य डा. जगदीश प्रसाद ने बताया कि एमए योग में कुल 100 सीट हैं इसमें 60 सीट डिप्लोमा कोर्स की हैं। यह पाठ्यक्रम सेल्फ फाइनेंस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें