फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से कहा अलविदा...माहे रमजान

विज्ञापन
जुमे की नमाज - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नम आंखों से कहा अलविदा...माहे रमजान
विज्ञापन

हल्द्वानी।
अलविदा...अलविदा...माहे रमजान अलविदा...। रमजान के आखिरी जुमे की नमाज में जब यह खुत्बा पढ़ा गया तो रोजेदारों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान एक ओर इबादत के ईनाम के तौर पर मिलने वाली ईद की खुशी थी तो दूसरी ओर रमजान की बरकतों के विदा होने का गम। लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की और मुल्क की तरक्की और खुशहाली की दुआएं की गईं।
हल्द्वानी की जामा मस्जिद में पेश इमाम मुफ्ती शाहिद अजहरी ने नमाज पढ़ाई। यहां नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। इस वजह से मस्जिद की ऊपरी मंजिल के साथ ही सड़क पर भी चटाई बिछाई गई। नमाज के दौरान मीरा मार्ग, नया बाजार, रेलवे बाजार, ताज चौराहा क्षेत्र का रूट डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

समय के मुताबिक दो बजे नमाज शुरू हो गई। नमाज से पहले लोगों को खिताब करते हुए उन्होंने अलविदा जुमा, रोजा, नमाज, फितरा और जकात पर रोशनी डाली। कहा कि माहे-रमजान के जो दिन बचे हैं उनमें ज्यादा से ज्यादा इबादत करें और ईद की खुशी में गरीबों को भी शामिल करें।
मस्जिद बंजारान में पेश इमाम मौलाना अब्दुल बासित ने नमाज पढ़ाई। उन्होेंने आपस में मेल-मोहब्बत और सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद मनाने की अपील की। इसके अलावा शहर की अन्य मस्जिदों में भी अकीदत के साथ नमाज अदा की गई।
मस्जिद बिलाली में मौलाना मोहम्मद आसिम, सुनहरी मस्जिद में मुफ्ती निजामुद्दीन, ख्वाजा मस्जिद में मुफ्ती सलीम रजा, अंसारान में हाफिज कासिम, कुरैशियान में मौलाना कमर अशरफ, चिराग शाह बाबा मस्जिद में मौलाना हयातुल्ला खां, लाल मस्जिद में मौलाना अब्दुल रऊफ, मस्जिद उमर में मौलाना मुकीम कासमी, गफ्फारी मस्जिद में मौलाना रईस, ताज मस्जिद में मौलाना फुरकान, नमरा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद अकरम, बड़ी मस्जिद इंदिरा नगर में मौलाना सय्यद इरफान रसूल, रजा मस्जिद में मौलाना शाहिद रजा ने नमाज पढ़ाई।

ईद की नमाज का वक्त हुआ मुकर्रर

हल्द्वानी में ईद की नमाज का वक्त तय हो गया है। अलविदा जुमे की नमाज के मौके पर इसका ऐलान कर दिया गया। ईदगाह में सुबह साढ़े नौ बजे ईद की नमाज होगी। यहां मस्जिद बंजारान के पेश इमाम मौलाना अब्दुल बासित नमाज पढ़ाएंगे। जामा मस्जिद में नमाज का वक्त पौने दस बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


चाक-चौबंद रही व्यवस्थाएं
अलविदा जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात की गई थी। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी पुलिस बल के साथ जामा मस्जिद के पास मौजूद रहे। वहां ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें