फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital Bank: नैनीताल बैंक की नई योजनाएं, कुल व्यवसाय में 8.75 प्रतिशत की वृद्धि

Thu, 19 Oct 2023 10:42 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक निखिल मोहन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बैंक ने सितंबर 2023 के अर्द्ध वार्षिक की समाप्ति के बाद 82 करोड़ का ऑपरेटिंग प्रोफिट अर्जित किया है। साथ ही बैंक के कुल व्यवसाय में 8.75 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
nainital bank - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल बैंक अपने खाताधारकों को और अधिक बेहतर सेवाएं देने के साथ ही त्योहारी सीजन में नई योजनाएं लेकर आया है। इस मौके पर बैंक ने होम लोन और कार लोन को प्रोसेसिंग व डाक्यूमेंट चार्ज फ्री किया है। अर्द्ध वार्षिक बैलेंस सीट के आधार पर बैंक के कुल व्यवसाय में 8.75% की वृद्धि दर्ज की गई है जो कि अपने आप में रिकार्ड है।

विज्ञापन


बुधवार को बैंक के प्रबंध निदेशक निखिल मोहन ने नैनीताल में पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक ने सितंबर 2023 के अर्द्ध वार्षिक की समाप्ति के बाद 82 करोड़ का ऑपरेटिंग प्रोफिट अर्जित किया है। साथ ही बैंक के कुल व्यवसाय में 8.75 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। 

अन्य मानकों, डिमांड डिपाजिट में 8.9 फीसदी, सेविंग डिपाजिट में 6.67 फीसदी, कुल डिपाजिट में 7.78 फीसद की वार्षिक वृद्धि दर्ज की है। इसके अलावा कासा डिपाजिट में 6.95 फीसदी, सकल एडवांस में 10.42 फीसदी की वार्षिक वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने बताया कि बैंक का नेट प्रॉफिट वार्षिक आधार पर 2.46 गुना बढ़ा है। 
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक ने बताया कि मोबाइल बैकिंग के माध्यम से बैंक घर घर तक पहुंचना चाहता है। कहा कि बैंक जल्द ही मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन भी शुरू करेगा। इसके अलावा उन्होंने अन्य योजनाओं की जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि बैंक का एनपीए पांच फीसदी से घटकर अब 1.77 फीसदी रह गया है। इस दौरान बैंक उपाध्यक्ष संजय लाल साह, पुष्कर दत्त भट्ट, मुख्य वित्त अधिकारी महेश कुमार गोयल, कंपनी सचिव विवेक साह, एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट संजय गुप्ता आदि भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें