नैनीताल में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के बाद मंच से संबोधित करते सांसद अजय भट्ट।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। सरोवर नगरी में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की धूम रही। डीएसए मैदान में सांसद अजय भट्ट ने पुलिस परेड की सलामी ली और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 48 अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक संजीव आर्य, डीआईजी जगतराम जोशी, डीएम सविन बंसल, एसएसपी सुनील कुमार मीणा आदि रहे।
संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया। वहीं, उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में निदेशक राजीव रौतेला, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सविन बंसल, कमिश्नरी में अपर आयुक्त संजय खेतवाल, जिला सूचना कार्यालय में उप निदेशक योगेश मिश्रा, पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह और डीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. केएस राना ने ध्वजारोहण किया।
सूचाना विभाग के तीन कर्मचारी सम्मानित
डीएम सविन बंसल ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में आयोजित होने वाले प्रशासनिक कार्यक्रमों एवं बहुउद्देश्यीय शिविरों की प्रेस कवरेज प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक चैनल को समय से उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम, सहायक कैमरामैन आन सिंह मटियाली और सरकारी सूचनाओं, प्रेस विज्ञप्ति, वीडियो क्लिप को विभागीय फेसबुक आईडी, ट्वीटर, इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के लिए जिला सूचना कार्यालय के कनिष्ठ सहायक प्रकाश चंद्र पांडे को सम्मानित किया।
नैनीताल में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के दौरान पानी की बौछार से तिरंगा बना हुआ?- फोटो : NAINITAL