फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 हजार विद्यार्थियों को परीक्षाओं से रहना पड़ सकता है वंचित

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की 15 मई से प्रस्तावित सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए स्नातक एवं परास्नातक सामान्य विषयों के करीब 45 हजार विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा आवेदन फार्म अब तक नहीं भरे हैं। परीक्षा आवेदन के लिए 30 अप्रैल अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। विवि का परीक्षा अनुभाग ऑनलाइन आवेदन की तिथियों को बढ़ाने से फिलहाल इनकार कर दिया है। अगर विद्यार्थी अपना फार्म तय तारीख तक जमा नहीं कर पाए तो उन्हें परीक्षा से वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन

दरअसल, राजकीय डिग्री कॉलेजों का लोकसभा चुनाव के निर्वाचन कार्य के लिए अधिग्रहण होने से कुमाऊं विवि ने वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षाओं को 15 मई से कराने का निर्णय लेने के साथ परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया था। वहीं 4 अप्रैल से ऑनलाइन परीक्षा फार्म आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। विवि प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 114084 विद्यार्थियों का सत्यापन किया जाना था। बीते दिनों संबद्ध कॉलेजों के साथ हुई बैठक में कुलपति प्रो.डीके नौड़ियाल ने प्रवेश सत्यापन पर कॉलेजों की लापरवाही के मामले में नाराजगी जताते हुए सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद कॉलेजों ने शनिवार सुबह तक 109006 विद्यार्थियों के प्रवेश सत्यापित कर दिए। वहीं, करीब 70 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भर दिया है, लेकिन अभी करीब 45 हजार विद्यार्थी फार्म नहीं भर पाए हैं। उधर, अभी करीब पांच हजार विद्यार्थियों के प्रवेश सत्यापित नहीं हो पाए हैं।


45 हजार विद्यार्थियों को परीक्षाओं से रहना पड़ सकता है वंचित
कुमाऊं विवि : ऑनलाइन परीक्षा फार्म आवेदन का 30 अप्रैल को अंतिम दिन
70 हजार विद्यार्थी ही जमा कर पाए हैं परीक्षा फार्म
5 हजार विद्यार्थियों के प्रवेश का नहीं हुआ है सत्यापन

सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी 30 अप्रैल रात 12 बजे तक ही ऑनलाइन फार्म जमा कर पाएंगे। आवेदन फार्म भरने की तिथि को नहीं बढ़ाया जाएगा। -प्रो. संजय पंत, परीक्षा नियंत्रक कुमाऊं विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें