पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वीपी सिंह की पत्नी सीता कुमारी अपने परिवार के नौ सदस्यों के साथ कॉर्बेट नेशनल पार्क में घूमने आई हैं। इस दौरान उनके परिवार को प्रोटोकॉल नहीं मिला। उनके परिजनों को खुद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के स्वागती कक्ष में परमिट लेने आना पड़ा। इसे लेकर सीता कुमारी ने कॉर्बेट के स्वागत कक्ष के प्रभारी से विरोध भी जताया। हालांकि सीटीआर के निदेशक राहुल ने बताया कि शासन से प्रोटोकॉल संबंधी कोई सूचना नहीं मिली थी।
रामनगर पहुंचने पर वीपी सिंह का परिवार लोनिवि के विश्राम गृह में ठहरा, जहां तहसीलदार पूनम पंत ने उनका स्वागत किया लेकिन कॉर्बेट प्रशासन का कोई व्यक्ति वहां नहीं पहुंचा। इस कारण पूर्व पीएम की पत्नी सीता खुद ही परमिट लेने सीटीआर के स्वागती कक्ष में पहुंचीं। इस दौरान उन्हें रानीखेत रोड पर ट्रैफिक जाम से भी जूझना पड़ा। स्वागती कक्ष में दर्ज विवरण में उनके परिजनों के नाम सीता कुमारी, अजय सिंह, भोरत्न, प्रभा कुमारी, वीरभद्र, कृतिका कुमारी, श्यामलाल आदि बताए गए। वहां से परमिट लेने के बाद उनके परिजन सीटीआर में चले गए। शासन स्तर से उनके कार्यालय में वीवीआईपी परिवार के रहने, भोजन की व्यवस्था करने की सूचना दी गई थी इसीलिए कॉर्बेट प्रशासन की ओर से उनके लिए ढिकाला जोन के खिनानौली विश्राम गृह में तीन दिन के लिए तीन कमरे बुक किए गए हैं।
पूर्व पीएम वीपी सिंह के परिवार को कॉर्बेट पार्क में नहीं मिला प्रोटोकॉल
परिजनों को खुद सीटीआर के स्वागती कक्ष में परमिट लेने आना पड़ा
सीटीआर के निदेशक बोले, शासन से प्रोटोकॉल संबंधी सूचना नहीं मिली
आचार संहिता लागू होने के कारण प्रशासन ने विशेष सुविधा नहीं दिलाई। हालांकि तहसीलदार पूनम पंत उन्हें छोड़ने के लिए पार्क के धनगढ़ी गेट तक गईं थीं।
- हर गिरी, एसडीएम, रामनगर