हल्द्वानी। जिले के 18 मतदान केंद्रों पर बिजली व्यवस्था नहीं है। 14 पोलिंग सेंटर पर ऊर्जा निगम ने कनेक्शन लेने के लिए पत्र भेजा है जबकि चार पोलिंग बूथ रामनगर में हैं और वन विभाग के अधीन है।
मुख्य अभियंता कुमाऊं एचके गुरुरानी ने बताया कि 31 पोलिंग बूथ की लिस्ट आई थी, जिसमें बिजली न होने की बात थी। जांच के बाद पता चला कि 13 बूथों में बिजली कनेक्शन हैं। जबकि 14 मतदान केंद्रों पर बिजली की व्यवस्था नहीं है। 14 मतदान केंद्रों को विभाग की ओर से कनेक्शन का फार्म और इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। जबकि चार मतदान केंद्र ऐसे हैं जो वन विभाग के अधीन है और रामनगर में हैं। वन विभाग से अगर स्वीकृति मिलती है तो उन बूथों पर भी बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।
18 मतदान केंद्रों पर नहीं है बिजली की व्यवस्था
14 पोलिंग सेंटर को ऊर्जा निगम ने कनेक्शन का फार्म और इस्टीमेट भेजा
यहां नहीं है बिजली कनेक्शन
रामनगर :: सुंदरखाल वन क्षेत्र रूम नंबर 1, सुंदरखाल वन क्षेत्र रूम नंबर दो, जीपीएस रामपुर टोंगिया, जीपीएस चोपड़ा वन क्षेत्र।
नैनीताल :: रतौड़ा दाड़िमा बेतालघाट, बारगल बेतालघाट, चूरीगाड़ धारी, हरीशताल धारी, सुवाकोट पोखरी धारी, तुषराड़ धारी, करायल धारी, रैकुना टाकुरा धारी, ढोलीगांव धारी, डलौज धारी, मोरा नैनीताल, सोनगांव नैनीताल, जंतवालगांव नैनीताल।