फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता होली में बिखरे खुशियों के रंग

विज्ञापन
अपराजिता हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। अमर उजाला की अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत बृहस्पतिवार को शीशमहल रामलीला मैदान में क्षेत्र की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता गोष्ठी में प्रतिभाग किया। इसके बाद महिलाओं ने फूलों की होली खेली।
विज्ञापन

अपराजिता फूलों की होली कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे पर फूल बरसाए और सभी के चेहरों पर मुस्कान लाने का संकल्प लिया। इस दौरान महिलाओं ने ‘होली खेलें गिरिजापति नंदन’, तुम डालो अबीर गुलाल होलीन के दिन में... समेत कई होली गीत गाए और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने अमर उजाला की अपराजिता मुहिम की तारीफ करते हुए कहा कि यह मुहिम महिलाओं जागरूक कर सशक्त बना रही है। इस मौके पर रामलीला कमेटी के मुख्य व्यवस्थापक गिरीश चंद्र तिवारी, मीडिया प्रभारी कमल पपनै, नंदन बिष्ट, पुष्पा संभल, पुष्पा जोशी, लीला बगड़वाल, मुन्नी बिष्ट, देवकी बिष्ट, भागीरथी बिष्ट, पुष्पा बिष्ट, बसंती तिवारी, गोदावरी जोशी, पार्वती कांडपाल, पार्वती तिवारी, दुर्गा घुघुतियाल, देवकी खत्री, मुन्नी देवी, पार्वती डंगवाल, मीना भट्ट, जानकी बिष्ट, देवी दत्त मेलकानी, खीम सिंह बिष्ट, बालकिशन, श्रीकृष्ण पांडे, गणेश दत्त जोशी, खीम सिंह आदि थे।
विज्ञापन


अपराजिता होली में बिखरे खुशियों के रंग
शीशमहल रामलीला मैदान में अपराजिता फूलों की होली की धूम

डगर मोरी छोड़ो पिया रंग डालूंगी नैनन में...
हल्द्वानी। पूर्व दर्जा मंत्री और जिला पंचायत सदस्य रेनू जोशी के ऊंचापुल आवास में बैठकी होली में महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और होली गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का प्रारंभ ‘तुम सिद्धि करो महाराज होलीन के दिन में’ से हुई। रेनू जोशी ने ‘डगर मोरी छोड़ो पिया रंग डालूंगी नैनन में’, लता कुंजवाल ने ‘इस रसिया से मैं हारी मारत मोरे नैनन में पिचकारी’, ज्योति पांडे ने ‘मोहे घेर लई, हां जमुना किनारे’, मीनू जोशी ने ‘चंद्रबंदनी खोलो द्वार’... सुनाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर अनीता पांडे, लीला जोशी, कमला जोशी, कमला नेगी, चंपा रावत, बीना पाठक, बीना कांडपाल, प्रेमा साह, दीक्षा वर्मा, लता उप्रेती, आभा भट्ट, हंसा जोशी, ललिता जोशी, कविता भट्ट, संगीता, विमला भट्ट, सविता जोशी, किरन कांडपाल, जया पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें