फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा छह को

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में प्रवेश के लिए छह जनवरी को परीक्षा होगी। छठी और नौवीं कक्षा के लिए 11059 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनके लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। स्कूल प्रबंधन ने संबंधित स्कूलों को प्रवेश परीक्षा और वहां भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या के बारे में सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या कर्नल स्मिता मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के लिए सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, हरमन माइनर स्कूल भीमताल, लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज हल्द्वानी, हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज हल्द्वानी, जीजीआईसी हल्द्वानी, डॉन बॉस्को सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेरीपड़ाव हल्द्वानी, आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा, जनरल बीसी जोशी एपीएस पिथौरागढ़, एएन झा जीआईसी रुद्रपुर, जीआईसी बरेली, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज बरेली, सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर कोटद्वार, जीआईसी श्रीनगर गढ़वाल, जीआईसी रुड़की हरिद्वार, श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल चुक्खूवाला देहरादून, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज लखनऊ, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज बख्शीपुर गोरखपुर, नेहरू इंटर कॉलेज बिछिया रेलवे कॉलोनी गोरखपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन



सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा कल
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बनाए गए 19 परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें