फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की महारैली

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अमर उजाला के अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत बृहस्पतिवार को निकाली गई जन जागरूकता रैली में एक के बाद एक स्कूलों के जत्थे जुड़ते गए और कारवां बढ़ता गया। शहर की सड़कों पर 38 स्कूलों के 6500 से अधिक बच्चों की लंबी लाइन को देखने और इस मुहिम को अपना समर्थन देने के लिए शिक्षक, शिक्षिकाएं ही नहीं शहर के खास और आम लोग भी जुटे। बच्चे समाज की सोच बदलेंगे, नारी को सम्मान देंगे जैसे नारों के साथ स्टेडियम से आगे बढ़े तो हर किसी ने उनका समर्थन किया।
विज्ञापन

हजारों बच्चों से खचाखच भरे स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में महारैली के शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम विनोद कुमार सुमन ने किया। फिर ये काफिला महिलाओं के सम्मान, संरक्षण, सुरक्षा और उत्थान का संदेश देता शहर की सड़कों की तरफ बढ़ता गया। रैली स्टेडियम से शुरू होकर महारैली रोडवेज बस अड्डा, नगर निगम, तिकोनिया चौराहा, दुर्गा सिटी सेंटर होकर एमबीपीजी कॉलेज मैदान में जाकर समाप्त हुई। समाज की सोच बदलेंगे, नारी को सम्मान देंगे.. आदि नारे आसमान में गूंज रहे थे। बच्चे एक हाथ में स्कूल का बैनर तो दूसरे हाथ में महिला हिंसा के खिलाफ और नारी सम्मान को लेकर लिखे नारों के पोस्टर लिये चल रहे थे। स्पोर्ट्स स्टेडियम से एमबीपीजी कॉलेज के बीच बनाई गई मानव शृंखला महिलाओं के हक का संदेश देने में पूरी तरह कामयाब रही। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति भी हुई मगर शहर के लोगों ने इसे सहजता से लिया और अभियान की सराहना की। डीएम विनोद कुमार सुमन, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, हरिशरणम जन के संस्थापक स्वामी रामगोविंद दास भाईजी, एडीएम हरबीर सिंह, एसडीएम एपी वाजपेयी, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, सिंथिया स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवींद्र रौतेला, शैमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने भी बच्चों को संबोधित कर नारी का सम्मान करने का संदेश दिया। इस दौरान रैनबो स्कूल के प्रबंधक आरके शर्मा, एमबीपीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन भगत, एचएन के विपिन पांडे, इंदर सिंह काकी, केसी जोशी, आरके जैन, बीना अधिकारी, प्रेमा खोलिया, भूपेंद्र कौर, बीबी जोशी, सुंदरी बर्थवाल, निर्मला शर्मा, मेहताब जहां, गीता आर्य आदि थे।

समाज की सोच बदलेंगे, नारी को सम्मान देंगे
अमर उजाला के अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत हल्द्वानी में निकाली गई जन जागरूकता रैली


इन स्कूलों के बच्चों ने किया महारैली में प्रतिभाग
1. निर्मला कॉन्वेंट स्कूल
2. सेंट थेरेसा स्कूल
3. श्रीगुरु तेग बहादुर स्कूल
4. खालसा नेशनल बालिका इंटर कॅालेज
5. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी
6. सिंथिया स्कूल
7. शैमफोर्ड स्कूल
8. केवीएम पब्लिक स्कूल
9. आनंदा एकेडमी स्कूल
10. नैनी वैली स्कूल
11. डीएवी स्कूल
12. होली एंजिल्स स्कूल
13. गुरुकुल स्कूल
14. ललित आर्या महिला इंटर कॉलेज
15. द ओरम ग्लोबल पब्लिक स्कूल
16. दीप्ति पब्लिक स्कूल
17. सेंट पॉल स्कूल
18. सेंट लॉरेंस स्कूल
19. विज्डम स्कूल
20- राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कालाढूंगी रोड
21- राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनभूलपुरा
22. हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
23. किंग्सफोर्ड स्कूल
24. स्कॉलर्स एकेडमी होम स्कूल
25. एचएन इंटर कॉलेज
26. डॉनबॉस्को स्कूल
27. जिम कॉर्बेट स्कूल।
28. अब्दुल सलाम पब्लिक जूनियर स्कूल
29. टिक्कूू मॉडर्न स्कूल
30. दून पब्लिक स्कूल
31. एसकेएम स्कूल
32. शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल
34. राजकीय जूनियर हाई स्कूल बद्रीपुरा
35- यूनीक पब्लिक स्कूल
36. एमबीपीजी कॉलेज के यूके 78 बटालियन एनसीसी और एयर विंग के कैडेट
37. जेडीएम स्कूल
38. बाल विद्या निकेतन

किसने क्या कहा
अमर उजाला की यह महारैली समाज में जागरूकता लाने में अवश्य कामयाब होगी। बच्चे नकारात्मक सोच को छोड़कर सकारात्मक सोच को अपनाएं, इससे सफलता जरूर मिलेगी।
-विनोद कुमार सुमन, डीएम
अपराजिता का मतलब होता है कि जो कभी पराजित न हो। ऐसा सभी बच्चों को बनना है। आपको नशे को न करना सीखना होगा। खुद भी और दोस्तों को भी इससे दूर रहने की सलाह देनी हागी
विज्ञापन

-जन्मेजय खंडूरी एसएसपी


समाज में फैली बुराइयों के अंत की शुरूआत घर से ही हो सकती है। माता-पिता अपने बच्चों को संस्कारों की परवरिश दें तो देवभूमि को शर्मसार करने वाली घटनाओं में स्वत: ही रोक लग जाएगी। अमर उजाला की अपराजिता मुहिम सराहनीय है।
- स्वामी राम गोविंद दास भाईजी, संस्थापक हरि शरणम् जन

नारी अस्मिता और महिला सशक्तीकरण से ही समाज को बेहतर बनाया जा सकता है। स्कूली बच्चों की रैली के माध्यम से अमर उजाला की अपराजिता पहल समाज को प्रेरणा देनी वाली है।
- हरेंद्र मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी

महिलाओं के प्रति अपराधों के रोकथाम के लिए समाज के भीतर से ही समाधान निकलेगा। स्कूली बच्चोें ने जिस उत्साह से अपराजिता रैली में प्रतिभाग किया है, यह सकारात्मक संदेश है।
- एपी वाजपेयी, एसडीएम

महिला हिंसा और उत्पीड़न की तस्वीर वाकई चिंताजनक है। अमर उजाला की अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स मुहीम समाज को जागरूक करने की दिशा में सराहनीय पहल है।
- पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट

महिला हिंसा समाज के लिए एक अभिशाप है। इससे निपटने के लिए समाज के भीतर से सामूहिक पहल करनी होगी। अमर उजाला की मुहिम इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
- हरबीर सिंह, एडीएम

सभी धर्मों में नारी सम्मान को सर्वोपरि है। जीवन की पहली पाठशाला मां, दोस्त बहन, संगिनी पत्नी होती है जो नारी है। अमर उजाला की अपराजिता मुहिम से नारी सम्मान और सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
-नीतिश मणि त्रिपाठी, डीएफओ, तराई पूर्वी वन प्रभाग

परिवार और समाज, दोनों के मिलेजुले प्रयास से ही समाज की तस्वीर को बदला जा सकता है। बच्चों के भीतर वे संस्कार डालने की जरूरत है जिनसे वे बेहतर सोच के साथ आगे बढ़ सकें।
- प्रवींद्र रौतेला, असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरी क्लब और प्रधानाचार्य, सिंथिया स्कूल

- नारी अस्मिता को अक्षुण्ण रखने की दिशा में अमर उजाला की अपराजिता मुहिम समाज को प्रेरणा देने वाली है। रैली में बच्चों ने जिस ऊर्जा से प्रतिभाग किया है, यह समाज को प्रेरणा देगा।
-अख्तर अली, उपनिदेशक खेल

इनका रहा सहयोग
जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली, मैट्रिक्स हॉस्पिटल के डॉ. प्रदीप पांडे, विवेकानंद हास्पिटल के डॉ. महेश शर्मा, नैनीताल मोटर्स, कोतवाल विक्रम सिंह राठौर, एसएसआई विजय मेहता, सीपीयू इंस्पेक्टर हरकेश सिंह, यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा, खान विभाग के एसके वर्मा, एमबीपीजी कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. विनय चंद्र जोशी, शिक्षक हरीश बिष्ट, गो क्लीन गो ग्रीन संस्था से मनोज नेगी, आशा दरम्वाल, ललित सनवाल, गीता दरम्वाल, नीमा गोस्वामी, जानकी थापा, सौहार्द जन सेवा समिति विद्या महतोलिया, मीरा उनियाल, वनविभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें