फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पांच ब्लाकों में रोपे जाएंगे फलदार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले के पांच ब्लॉकों में फलों की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। उद्यान विभाग 15 दिसंबर से 31 जनवरी तक जिले के पांच ब्लॉकों में अतिरिक्त 15 हेक्टेयर भूमि में फलदार पौधे लगवाएगा। इससे जिले में 75 हेक्टेयर भूमि में फलों का उत्पादन होगा।
विज्ञापन

जिले में 60 हेक्टेयर भूमि में ही फलों का उत्पादन होता है, लेकिन इस वर्ष से उद्यान विभाग किसानों को निशुल्क पौधे बांटकर अतिरिक्त 15 हेक्टेयर भूमि में फलदार पौधे लगवाएगा। इससे फलों का उत्पादन करने वाले किसानों की आय में वृद्धि होगी और पहाड़ के फलों का निर्यात किया जा सके।


जिले के पांच ब्लाकों में रोपे जाएंगे फलदार पौधे
उद्यान विभाग किसानों को निशुल्क बांटेगा पौधे, 15 दिसंबर से 31 जनवरी तक लगेंगे फलदार पौधे

इन ब्लॉकों में किया जाएगा पौध रोपण
जिले के पांच ब्लॉकों में 15 दिसंबर से 31 जनवरी तक फलों का पौध रोपण किया जाएगा। इनमें बेतालघाट, भीमताल, धारी, रामगढ़, ओखलकांडा ब्लॉक शामिल हैं।

इन फलों के पौधों को निशुल्क बांटा जाएगा
जिले में 75 हेक्टेयर भूमि में फलों के पौधे रोपे जाएंगे, जिनमें पुलम 40 हेक्टेयर, आड़ू 20 हेक्टेयर, खुबानी 10 हेक्टेयर, नाशपाती पांच हेक्टेयर की भूमि में की जाएगी। जो किसान फलों का उत्पादन कर आय में वृद्धि करना चाहते हैं। उन्हें उद्यान विभाग के केंद्रों से निशुल्क फल के पौध, खाद, दवा दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भावना जोशी, जिला उद्यान विभाग अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें