फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम पांच बजे बंद हो जाएगा चुनाव प्रचार

विज्ञापन
neta ji
विज्ञापन
हल्द्वानी। निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के पास अब ध्वनि प्रसारक यंत्रों से प्रचार के लिए केवल चंद घंटे ही शेष रह गए हैं। ध्वनि प्रसारक यंत्रों से प्रचार कार्य शुक्रवार को शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक पांच बजे के बाद लाउडस्पीकर से प्रचार पर नियमानुसार रोक लग जाएगी। उसके बाद प्रत्याशी डोर-टू-डोर पहुंचकर अपनी बात मतदाताओं के समक्ष रख सकते हैं। भाजपा के मेयर प्रत्याशी डा. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला का शुक्रवार को शहर में रोड शो होगा। भाजपा के कुमाऊं सह मीडिया प्रभारी प्रकाश रावत ने बताया कि शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे से रोड शो कालाढूंगी रोड पशु चिकित्सालय जीजीआईसी के पास से आरंभ होगा तथा प्रमुख बाजारों में भ्रमण कर तिकोनिया चौराहा स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय पहुंच कर समाप्त होगा। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश के रोड शो में प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे। रोड शो के लिए कांग्रेसी सुबह 11 बजे एमबी इंटर कालेज के मैदान में एकत्र होंगे। यहां से कांग्रेस का रोड शो शुरू होगा।

पहले दिन 144 कर्मियों ने पोस्टल बैलेट से डाले वोट
हल्द्वानी। डाक मतपत्रों के जारी होने के साथ ही चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से वोट डालना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को पहले दिन जिले भर के सातों निकायों के लिए कुल 144 कर्मचारियों ने डाक मतपत्रों से वोट डाले।
विज्ञापन

सरगम सिनेमा परिसर में आयोजित मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण के साथ उन्हें डाक मतपत्र भी उपलब्ध कराए जा रहे थे। कर्मियों के वोट डालने के लिए अलग-अलग टेबलें लगाई गई थी। निर्वाचन अधिकारी धनपत कुमार के मुताबिक हल्द्वानी नगर निकाय क्षेत्र में कार्यरत 78 कर्मियों ने डाक मतपत्रों से वोट डाले। नैनीताल के निर्वाचन अधिकारी अभिषेक रोहेला के मुताबिक नगर पालिका नैनीताल के लिए 25 कर्मियों ने वोट डाले। नगर पालिका भवाली के लिए एक, नगर पालिका रामनगर के लिए 12, नगर पंचायत भीमताल के लिए 18, नगर पंचायत कालाढूंगी के लिए 10 कर्मचारियों ने पोस्टल बेलेट डाले। जबकि नगर पंचायत लालकुआं के लिए पांच कर्मियों को पोस्टल बैलेट जारी किए गए लेकिन किसी भी कर्मचारी ने बृहस्पतिवार को वोट नहीं डाले। कर्मियों ने डाक मतपत्रों के माध्यम से वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के दिन बंद रहेंगी दुकानें
हल्द्वानी। नगर निकाय चुनाव के लिए 18 नवंबर को होने वाले मतदान के दिन व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। 24 घंटे नियमित चलने वाले कारखाना और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के श्रमिकों को मतदान करने के लिए पर्याप्त समय देना होगा। सहायक श्रमायुक्त डीसी बिष्ट ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में श्रम विभाग की ओर से स्थानीय स्तर पर आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को नगर निकाय चुनाव के दिन सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, बाजार में बंदी रहेगी। इसके अलावा ऐसे कारखाने एवं औद्योगिक प्रतिष्ठान जो 24 घंटे चलते हैं, उनमें कार्यरत कारीगरों/मजदूरों को मतदान करने के लिए पर्याप्त समय देने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित न रहे।

पब्लिक स्कूलों की बसें चुनाव में, टेंशन में अभिभावक
हल्द्वानी। जिला प्रशासन द्वारा कई पब्लिक स्कूलों की बसें नगर निकाय चुनाव में लगाईं हैं जिसके कारण अभिभावकों की टेंशन बढ़ गई है। स्कूलों ने अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने और ले जाने की व्यवस्था करने का कहा गया है। नगर निकाय चुनाव ड्यूटी के लिए छोटे-बड़े कुल 153 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। इनमें पब्लिक स्कूलों की 20 बसें भी शामिल हैं।
पब्लिक स्कूल संचालकों को आदेश दिए गए हैं कि अधिग्रहण की गईं बसें 16 नवंबर को दोपहर तक निर्वाचन कार्यालय में हर हाल में भेज दें। इधर, स्कूल बसों का अधिग्रहण होने के बाद स्कूल संचालकों ने अभिभावकों को भी इस संबंध में एसएमएस के माध्यम से सूचना दे दी है कि बस चुनाव ड्यूटी में लगने के कारण अभिभावक अपने बच्चे को स्वयं लाने और ले जाने की व्यवस्था करें।
एआरटीओ डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि 116 वाहन पोलिंग पार्टियों के लिए लगाए गए हैं। इनमें 93 बसें और 22 मैक्स वाहन हैं। उन्होंने बताया कि 12 बसें पुलिस को दी गईं हैं तथा 25 छोटे वाहन और उपलब्ध कराए जाएंगे।

आठ स्थानों पर बनाई गई अस्थायी पुलिस लाइन
हल्द्वानी। शहर के कालेजों, मंदिरों और बारात घरों सहित 18 स्थानों को अस्थायी पुलिस लाइन में तब्दील कर दिया गया है। शुक्रवार की सुबह तक पूरी फोर्स आने की संभावना है। एसपी सिटी कार्यालय के अनुसार खालसा गर्ल्स नेशनल कालेज, गुरुतेग बहादुर स्कूल, गुरुद्वारा एवं गुरु तेग बहादुर टावर, एमबीपीजी कालेज, एमबीपीजी इंटर कालेज में एक एक कंपनी फोर्स ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार रुद्राक्ष, सिद्धि विनायक, मंगलम, तिरुपति, वनांचल, महाकाली बारात घर गौलापार, एनएच कालेज, एफटीआई, सत्यनारायण मंदिर, जूनियर हाई स्कूल पिपलपोखरा, नगर निगम इंटर कालेज गौलापार, ललित महिला इंटर कालेज बनभूलपुरा को अस्थायी पुलिस लाइन में तब्दील किया गया है।

हल्द्वानी में 20 और रामनगर में नौ दिव्यांगों को मिलेगी सुविधा
भीमताल (नैनीताल)। चुनावों में समाज कल्याण विभाग दिव्यांगों को मतदान केंद्र तक व्हील चेयर, वाहन और स्टेचर की सुविधा देगा। हल्द्वानी से 20 और रामनगर से नौ दिव्यांगों ने समाज कल्याण विभाग से चुनाव के दिन मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए सुविधा मांगी है। समाज कल्याण दिव्यांग नोडल अधिकारी अंजना गुप्ता, आरएस सामंत ने बताया कोई अन्य दिव्यांग चुनाव के दिन व्हील चेयर, वाहन और स्टेचर की सुविधा चाहता हो तो वह समाज कल्याण विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें