फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश पर जा रहे हैं 108 के चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जीवनरक्षक 108 एंबुलेंस और खुशियों की सवारी के पहिए एक-दो दिन में थम सकते हैं। तीन माह से वेतन न मिलने के कारण 108 एंबुलेंस के चालकों के अवकाश पर जाने की संभावना है जबकि सितारगंज, रामनगर में 108 एंबुलेंस खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन

शासन और जीवीके इमरजेंसी मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में भुगतान को लेकर तनातनी चल रही है। भुगतान की फाइल शासन में पड़ी है और छह करोड़ रुपये का भुगतान होना है। इंस्टीट्यूट में 850 कर्मचारी हैं और कर्मियों को तीन माह से भुगतान नहीं हुआ है। सूत्रों की मानें तो 108 एंबुलेंस के चालक अपने सुपरवाइजर को अवकाश के लिए संदेश भेज रहे हैं। एंबुलेंस चालक अगर हड़ताल पर चले गए तो गाड़ियां खड़ी हो जाएंगी। रामनगर की एंबुलेंस का शीशा टूटा है और सितारंगज की एंबुलेंस का गियर बॉक्स खराब है और हल्द्वानी में मरम्मत चल रही है।


अवकाश लेना सभी का अधिकार है। जरूरत पड़ने पर कोई भी अवकाश ले सकता है। अवकाश इस नीयत से लिया जाएगा कि गाड़ियां खड़ी हो जाएं तो एस्मा लागू और कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनीष टिक्कू, राज्य प्रमुख, 108 सेवाएं


प्रसूता को ले जाने का विवरण
खुशियों की सवारी : अल्मोड़ा 3, बागेश्वर 0, चंपावत 7, पिथौरागढ़ 4, नैनीताल 5, ऊधमसिंह नगर 21।

मरीजों का ले जाने का विवरण
108 एंबुलेंस : अल्मोड़ा 9, चंपावत 4, नैनीताल 20, पिथौरागढ़ 6, ऊधमसिंह नगर 15, बागेश्वर 5।
(यह आंकड़ा 29 सितंबर का है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें