फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को कुछ कम हुआ ग्रामीणों का बुखार, रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लाक के कपीना, जामड़ आदि गांवों में डेंगू फैलने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। डाक्टरों का कहना है कि गांव में नियमित रूप से मरीजों की जांच चल रही है। प्राथमिक उपचार के बाद हालांकि लोगों का बुखार कम हुआ है। इधर पांच लोगों के सैंपल सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजे गए हैं, उनकी एलीजा रिपोर्ट का इंतजार चल रहा है।

ताड़ीखेत ब्लाक के कपीना, जामड़ में पिछले कई दिनों से लोगों को तेज बुखार की शिकायत थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जाकर रोगियों की जांच की, इस दौरान 15 रोगियों में तेज बुखार पाया गया तथा दो रोगियों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य केंद्र ताड़ीखेत के प्रभारी डॉ. डीएस नबियाल ने बताया कि पांच लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन


रविवार को प्राथमिक उपचार के बाद लोगों के बुखार में कमी आई है। राजकीय अस्पताल रानीखेत के सीनियर फिजिशियन डॉ. आरके सागर ने बताया कि रानीखेत अस्पताल में भी वाइरल फीवर के अधिक रोगी आ रहे हैं, कई रोगियों की प्लेटलेट्स गिर रही हैं, हालांकि अभी तक किसी भी रोगी में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। प्लेटलेट्स गिरने वाले कुछ रोगियों को रेफर किया गया है। जामड़ के कुछ घरों के आसपास डेंगू मच्छरों के लार्वा मिला था, जिसे नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


कोट........

- पांच रोगियों के ब्लड सैंपल डेंगू रोग की पुष्टि के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेज दिए गए हैं। संभवत: एक या दो दिनों के अंदर रिपोर्ट आ जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम निरंतर गांव में नजर बनाए हुए है। -डॉ.विनीता शाह, सीएमओ अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें