फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या को लेकर द्वाराहाट में ग्रामीणों का आंदोलन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पेयजल समस्या से जूझ रहे धरमगांव सहित तमाम गांवों के ग्रामीणों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। राज्य आंदोलनकारी बिरेंद्र बजेठा ने 14 जून तक गांवों में पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर ब्लॉक कार्यालय के सम्मुख आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। मालूम हो कि बीटीकेआईटी पेयजल योजना से जुड़े इन गांवों में पिछले एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन


बीटीकेआईटी पेयजल पंपिंग योजना का लंबे समय से पुनर्गठन नहीं हुआ है। इस योजना से इंजीनियरिंग कालेज से धरमगांव, भौरा, डढुली सहित तमाम गांव जुड़े हुए हैं। इन गांवों में पिछले एक माह से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

धरने पर दूसरे दिन नवनीत बजेठा, प्रेम सिंह रावत, देव सिंह, जीवन सिंह, आनंद सिंह रावत, कुंवर सिंह बजेठा, नवीन रावत, हरीश रावत और जीवन बजेठा बैठे। इस दौरान मुख्यमंत्री को फैक्स के माध्यम से ज्ञापन भी भेजे गए। इधर आंदोलन के समर्थन में नारायण अधिकारी, गणेश पाल बजेठा, हरीश रावत, कमल राम, गणेश अधिकारी, बचे सिंह नेगी, रघुवीर अधिकारी, नारायण रावत, प्रताप किरौला आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें