फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर महकमा भी करेगा जांच

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन
हल्द्वानी। निर्माणाधीन मॉल में कंटेनर के नीचे दबकर मजदूरों की मौत के बाद मॉल स्वामियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। अब राज्य वस्तु एवं सेवा कर अफसरों ने भी मॉल, मॉल स्वामियों के खिलाफ जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गुपचुप ढंग से हो रही इस जांच में स्वामियों के रिटर्न आदि की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

26 मार्च को आवास विकास स्थित ठंडी सड़क में निर्माणाधीन मॉल ग्रीन में कंटेनर से दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। इसके बाद मॉल स्वामी गायब हो गए। वहीं प्रशासन, पुलिस, आयकर, लोनिवि, फोरेंसिक ने मॉल और मॉल स्वामियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी थी। इधर राज्य कर महकमे की भी एक हफ्ते बाद नींद टूट गई है। सूत्रों की मानें तो राज्य कर विभाग ने भी मॉल से संबंधित जांच शुरू कर दी है। विभाग सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है। फिलहाल मॉल के स्वामियों के नाम, पता, व्यवसाय, रिटर्न आदि खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें