फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रूट में उमड़ी यात्रियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। तीन दिन के अवकाश के बाद दिल्ली रूट में यात्रियों की संख्या एकाएक बढ़ गई। इससे रोडवेज में बसों की संख्या कम पड़ गई। आनन-फानन में रोडवेज प्रबंधन ने हल्द्वानी डिपो की पांच और काठगोदाम डिपो की एक बस को दिल्ली रूट में भेजा।
विज्ञापन

दिल्ली रूट में प्रतिदिन हल्द्वानी डिपो की 17 और काठगोदाम डिपो की 16 बसों का संचालन होता है। तीन दिन की छुट्टी के बाद पर्यटकों के साथ ही कुमाऊं से दिल्ली नौकरी करने वालों की संख्या बढ़ गई। इस कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। भीड़ को देखते हुए प्रबंधन ने काठगोदाम डिपो की एक और हल्द्वानी डिपो की पांच अतिरिक्त बसों को दिल्ली के लिए भेजा।
हल्द्वानी स्टेशन इंचार्ज आरएस कापड़ी ने बताया कि शाम सात बजे तक पांच अतिरिक्त बसें दिल्ली रूट में भेजी जा चुकी हैं। यात्री बढ़ने पर पहाड़ से आने वाली बसों को दिल्ली रूट में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें