फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न नलूकप ठीक हो रहे न गौला से मिल रहा पानी

विज्ञापन
water bottle
विज्ञापन
हल्द्वानी। क्षेत्र के खराब पड़े नलकूपों को ठीक नहीं किया जा रहा है। हिम्मतपुर तल्ला, हरिपुर नायक में नलकूप ठीक करने के दो दिन बाद फिर खराब हो गए। पानी के लिए हाहाकार मची हुई है और सरकार मौन धरे हुए है। दानी बंगर में लोगों ने नलकूप चालक पर समय पर नलकूप से पानी नहीं देने का आरोप लगाया। वहीं गौला के पानी का दबाव कम होने के कारण योजना के अंतिम छोर के कनेक्शनों को पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों में जलसंस्थान के अधिकारियों के खिलाफ खासा आक्रोश है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दमुवाढूंगा, संगम विहार, जवाहर ज्योति, रामड़ी आन सिंह, पनियाली, कठघरिया, तल्ली हल्द्वानी, बिठौरिया, कुसुमखेड़ा हरिपुर नायक, हिम्मतपुर तल्ला, भगवानपुर, पॉलीशीट, प्रताप पुर, गंगापुर समेत तमाम इलाकों में नलकूप खराब होने से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। हिम्मतपुर तल्ला और हरिपुर नायक में तो नलकूप ठीक करने के दो दिन बाद ही मोटर फिर खराब हो गई। प्रभावितों को टैंकरों से भी पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें