फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर दोपहर 12 बजे से मिलेगा पर्याप्त पानी

विज्ञापन
water
विज्ञापन
हल्द्वानी। जलसंस्थान की ओर से होली के दिन लोगों को पर्याप्त पानी देने के इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने सभी ओवरहेड टैंकों और शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में पर्याप्त पानी स्टोर करने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि रंग की होली के दिन दो मार्च को सुबह और शाम को निर्धारित समय पर पानी तो दिया ही जाएगा। होली खेलने के बाद नहाने और कपड़े आदि धोने के लिए दोपहर 12 बजे से दोबारा पेयजल सप्लाई की जाएगी। सभी इलाकों में लोगों को पर्याप्त पानी मिले, इसके लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी नलकूपों के ओवर हेडटैंकों को भरने और शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में पर्याप्त पानी का भंडारण करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए हैं। जिन इलाकों में कनेक्शनों में पानी नहीं पहुंच पाएगा, उन इलाकों में टैंकरों से पानी बांटा जाएगा।

अधिकारियों, कर्मचारियों को चौकस रहने के निर्देश
हल्द्वानी। होली पर जलसंस्थान के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए चौकस रहने को कहा गया है। अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि जिन इलाकों में नलकूप खराब हैं, वहां नियमित रूप से टैंकरों से दो या तीन चक्कर पानी बांटने को कहा गया है। अधिक किल्लत वाले इलाकों को चिह्नित कर लोगों को हर हाल में पानी उपलब्ध कराने को कहा गया है। सभी सहायक अभियंताओं से अपने क्षेत्र की पेयजल लाइनों की लीकेज आदि को दुरुस्त करने और खराब नलकूप वाले इलाकों में पेयजल नियमित रूप से बंट रहा है या नहीं इसका स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट देने को कहा गया है। कंट्रोल रूम में कर्मचारी की तैनाती की गई है ताकि किसी भी इलाके से पेयजल समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल टैंकरों से पेयजल वितरित किया जा सके।
विज्ञापन


बकाया जमा कर दें, आज से होगी मुनादी
हल्द्वानी। जलसंस्थान के अधिकारियों ने संकेत दे दिए हैं कि पेयजल का बकाएदार कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। विभाग का पहला फोकस दस हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों पर है। जिन लोगों ने पेयजल बिलों का भुगतान नहीं किया है। उनके कनेक्शन काट दिए जाएं। अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि बुधवार से शहर में बकाएदारों से बिल जमा कराने के लिए मुनादी कराई जाएगी। पांच मार्च से सघन अभियान चलाकर बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। पांचों सहायक अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र के बकाएदारों को सूचीबद्ध कर उनसे वसूली कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें