राज्य स्तरीय युवा उत्सव में नाटक प्रस्तुत करते कांगड़ा के कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। भोर सोसायटी की ओर से एक माह तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय संगम पिकाह का आयोजन 24 फरवरी से शुरू हो चुका है। यह कार्यक्र्रम 25 मार्च तक होगा। इसमें आठ देशों कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, चिली, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, मैक्सिको, स्कॉटलैंड के 11 कलाकार भाग ले रहे हैं। सोसायटी की ओर से मंगलवार को नगरपालिका सभागार में भोर सोसायटी के कलाकारों ने संगीतज्ञ तानसेन की जयंती पर उनकी जीवन यात्रा पर आधारित नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, कुमाऊंनी साहित्यकार मथुरादत्त मठपाल ने किया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड की विभिन्न पारंपरिक कलाओं जैसे ऐपण, लोकगीत, लोकनृत्य, लेखन, योग-साधना, काष्ठकला, कड़ाई-बुनाई, लोक रंगमंच, पहाड़ी व्यंजन आदि की कार्यशाला होगी। एक सप्ताह के प्रवास के दौरान कलाकार यहां सीखी गई कला का प्रदर्शन करेंगे। दूसरे सप्ताह सभी कलाकार ऋषिकेश मिशन में होने वाले अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव में भाग लेंगे। उसके बाद अगले दो सप्ताह की कार्यशाला मानिला सल्ट में की जाएगी। कार्यक्रम में द्वितीय दिवस पखावज, सुर बहार नाटक वाद्ययंत्रों की जुगलबंदी में ध्रुपद गायकी, कथक की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर जोशी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, गणेश रावत, अमिता लोहनी, नवेंदु मठपाल आदि थे।