फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश शर्मा और प्रकाश जोशी में समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम की सीट सामान्य हुई तो कांग्रेस महेश पर दांव खेल सकती है। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष और हल्द्वानी विधायक इंदिरा हृदयेश, कांग्रेस के कालाढूंगी के पूर्व प्रत्याशी प्रकाश जोशी और कालाढूंगी से ही निर्दलीय चुनाव लड़ चुके महेश शर्मा के बीच एक दौर की वार्ता हो चुकी है। पुष्ट सूत्रों की माने ंतो महेश को टिकट देने पर प्रकाश ने शर्त रखी है। शर्त में महेश को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रकाश का समर्थन करना होगा।
विज्ञापन

कांग्रेस नगर निगम हल्द्वानी के मेयर पद के लिए प्रत्याशी गांव से लाने की बात कई मंचों पर कह चुकी है। इंदिरा हृदयेश भी गांव से ही प्रत्याशी लाने की बात कह रही हैं। तर्क दिया जा रहा है कि निगम क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र की सबसे अधिक वोटर शामिल हुए हैं। कांग्रेस सामान्य सीट होने पर महेश शर्मा पर दांव खेल सकती है। इसका कारण कालाढूंगी विधानसभा का काफी बढ़ा वोटर निगम में शामिल होने का दिया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश महेश शर्मा को सीट सामान्य होने पर प्रत्याशी बनाए जाने के पक्ष में हैं। इसको लेकर वेे प्रकाश जोशी और महेश शर्मा के बीच मध्यस्थता कर चुकी हैं। तीनों नेताओं के बीच एक दौर की वार्ता हो चुकी है। इसमें प्रकाश जोशी भी संतुष्ट बताए जा रहे हैं। समझौते के अनुसार प्रकाश जोशी के लोकसभा या विधानसभा चुनाव लड़ने के दौरान महेश शर्मा सहयोग करेंगे और विधानसभा चुनाव में खुद खड़े नहीं होंगे।
विज्ञापन


इंदिरा, प्रकाश और महेश शर्मा के बीच हो चुकी है एक दौर की वार्ता
लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महेश करेंगे प्रकाश का समर्थन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें