रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी के लिए हरीश फुलोरिया अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रकाश तिवारी को 20 मतों से मात दी। महामंत्री पद के लिए राम सिंह जनी निर्वाचित हुए। चुनाव में 223 अध्यापकों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव उप शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी की देखरेख में संपन्न हुए। अध्यक्ष पद के लिए हरीश फुलोरिया और प्रकाश तिवारी आमने-सामने थे। हरीश फुलोरिया को 120 मत और प्रकाश तिवारी को 100 मत प्राप्त हुए। फुलोरिया ने 20 मतों से जीत दर्ज की। महामंत्री पद पर राम सिंह जनी, डीबी पंत, और सरोज ने दावेदारी ठोकी थी। राम सिंह जनी को 113 मत मिले। प्रतिद्वंद्वी डीवी पंत को 71 और सरोज को 37 मतों से संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर संतोष पांडे ने जीत हासिल की। उन्हें 131 और दीपा पांडे को 90 मत मिले।
जिला मंत्री केएस भंडारी ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। अध्यक्ष हरीश फुलोरिया सहित तमाम पदाधिकारियों ने शिक्षक हित में संघर्ष करने और उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करने का संकल्प जताया। तय हुआ कि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक छात्र संख्या बढ़ाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। शिक्षकों से भी ईमानदारी पूर्वक शिक्षण कार्य करने का आह्वान किया गया।