फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और बच्ची में मलेरिया की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एडीज मच्छर का डंक धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मलेरिया की पुष्टि एक और बच्ची में हुई है। मलेरिया पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक सप्ताह में मलेरिया के छह रोगी मिल चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को रौसिल निवासी बीना को मलेरिया होने के कारण बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीना की बहन भावना को भी बुखार आ रहा था। बेस अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस बिष्ट ने बताया कि भावना एक दिन छोड़कर बुखार आ रहा था। भावना के खून जांच कराई गई तो मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई। डॉ. बिष्ट ने एक दिन बाद दोबारा खून की जांच कराई तो मलेरिया की पुष्टि हो गई। भावना को भी बेस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। दूसरी ओर जिला मलेरिया अधिकारी अर्जुन राणा ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर मलेरिया के छह रोगी मिल चुके हैं। दो रोगी जवाहर नगर एवं इंदिरा नगर हल्द्वानी में और चार भौर्सा मिल थे। उन्होंने बताया कि नंवबर 16 में डेंगू के लार्वा मिल थे। उसके बाद से अभी तक डेंगू के लार्वा नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें