फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटी, एक मरा, सात परिजन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर बृहस्पतिवार मध्य रात्रि वैगनआर कार पलटने से एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई जबकि फौजी समेत सात परिजन घायल हो गए।
विज्ञापन

कोटाबाग ब्लॉक के ग्राम चांदपुर निवासी नरेंद्र सुंदरियाल भारतीय सेना में बंगलूरु में तैनात है। वह आजकल छुट्टी पर घर आया है। बृहस्पतिवार को वह सपरिवार कार से नुमाइश देखने रामनगर आया था। यहां से लौटते समय रात करीब 12 बजे उनकी कार कुंचनपुर छोई के पास पत्थर से टकराकर पलट गई। इससे कार में सवार सभी आठ परिजन घायल हो गए। वहां गश्त कर रहे वनकर्मियों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद 108 के माध्यम से सभी घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने नरेंद्र के पिता गणेश सुंदरियाल (55) को मृत घोषित कर दिया जबकि सात घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। इनमें सैनिक नरेंद्र, उसकी मां तारा देवी, पत्नी पूनम, पुत्र शौर्य, सास पुष्पा देवी, साली नीलम गर्जोला, भतीजी साधना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें