फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा के हिसाब से जिले के 68 स्थान खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा के हिसाब से जिले के 68 स्थान खतरनाक
विज्ञापन


हल्द्वानी।
आपदा के हिसाब से जिले के 68 स्थान बेहद खतरनाक हो साबित सकते हैं। पुलिस की टीमों ने इन खतरनाक स्थानों को चिन्हित कर संभावित खतरे से बचाव के लिए रणनीति भी तैयार कर ली है। आपदा में फंसे लोगों को बचाने का काम 125 प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों और एसडीआरएफ की आठ सदस्यीय टीम करेगी।
आपदा से निपटने के लिए जिला पुलिस को एसएसपी ने पहले से तैयार कर दिया है। डूबने से बचाने के लिए एसडीआरएफ की आठ सदस्यीय टीम पुलिस के साथ काम करेगी। पुलिस ने स्ट्रेचर, लाइफ जैकेट, हेलमेट, रोप लैडर, सर्च ड्रैगन लाइट, हैंड टार्च, गैती, फावड़ा, बेलचा, सब्बल, जुमार, मिटन, हेलमेट टार्च, सीढ़ी, तिरपाल, 50 और 100 मीटर की रस्सी, पुली, जनरेटर आदि की व्यवस्था की है। कुछ और सामानों को उपलब्ध कराने के लिए एसएसपी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने आपदा से बचाव के लिए संबंधित सामानों को अलग-अलग थानों को उपलब्ध करा दिया है। आपदा से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थों को तीन बार मॉक ड्रिल कराया है।
विज्ञापन

ये हैं जिले के खतरनाक स्थान
पुलिस के अनुसार जिले में खतरनाक और दुर्घटना की आशंका वाले क्षेत्रों में नैनीताल सर्किल के रइस होटल, हरिनगर, भूमियाधार, वीरपट्टी, भुजियाघाट बूचड़खाना, डाट के नीचे धोबीघाट, तल्लीताल स्टोनले कंपाउंड, सात नंबर मल्लीताल, सूखाताल क्षेत्र, टूटा पहाड़ भवाली रोड, हाडी बांडी क्षेत्र है। भवाली सर्किल में निगलाट से सुयालबाड़ी तक, हाट मिक्स प्लांट कैंचीधाम, बोहराकून, खुटानी नाला, सलड़ी, पस्तौला, पिनरो बानना, धानचूली से पहाड़पानी रोड, मुक्तेश्वर से रामगढ़ गागर रोड, मुक्तेश्वर से धानाचूली रोड, बेतालघाट का पूरा क्षेत्र शामिल है। हल्द्वानी सर्किल में मंगलपड़ाव बाजार क्षेत्र, शहर के पुराने इलाके, भुजियाघाट रानीबाग, गुलाबघाटी, गौला बैराज, रेलवे ठोकर शीशमहल, दमुवाढूंगा, गोविंद राम सुलतान नगरी, गंगानगर राजस्व क्षेत्र रौसील, हैड़ाखान रोड, रकसिया नाला, हिम्मतपुर बैजनाथ, गुसाईनगर पांडे नवाड़, फतेहपुर, भाखड़ा चौसला मल्ला, गौला नदी से सटे क्षेत्र भी दायरे में हैं। लालकुआं सर्किल में श्रीलंका टापू, रावत नगर, गौलागेट इमलीघाट, बिंदुखत्ता, दुर्बल बेरा, सूर्या नाला, शेरनाला, आमखेड़ा बिहारीनगर हंसपुर खत्ता पूर्वी और पश्चिमी शामिल हैं। सर्किल रामनगर में कालाढूंगी क्षेत्र की दाबका नदी के किनारे बसे गांव, कस्बा कालाढूंगी, मेथी शाह नाले, कोटाबाग में बौर नदी के किनारे बसे गांव, रामनगर कस्बा, चुकम गांव, पंपापुरी, भरतपुरी, ऊंटपड़ाव, पीरूमदारा, सुंदरखाल नाला, धनगढ़ी नाला, ढिकुली नाला, ढेला रोड, सावल्दे नाला संभावित आपदा प्रभावित क्षेत्र है।
विज्ञापन

धर्मशालाओं में ठहराने के लिए व्यवस्था
आपदा पीड़ितों को ठहराने के लिए सात धर्मशालाएं और वाहन के लिए टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के नाम और नंबर पुलिस ने हासिल कर लिया है। जिला पुलिस के पास चार क्रेन भी उपलब्ध है। और क्रेनों की जरूरत पड़ने पर निजी क्रेन मालिकों को तैयार रखने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें