फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वन प्रभाग नैनीताल की नौ रेंजों में बनाए गए 70 क्रू स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। गर्मी के मौसम में जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। फायर सीजन को देखते हुए नैनीताल वन प्रभाग ने 70 क्रू स्टेशन बनाए हैं जहां से जंगल की आग पर नजर रखने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस बार सर्दियों के मौसम में बारिश न होने के चलते नैनीताल व आसपास के क्षेत्र के जंगलों में इन दिनों आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। इस वजह से गर्मी के मौसम में आग की घटनाओं की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए वन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नैनीताल वन प्रभाग के डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि जंगल की आग वन विभाग के लिए हमेशा चुनौती रहती है। जंगलों में आग से प्रतिवर्ष अमूल्य प्राकृतिक संपदा समेत जीव जंतुओं को नुकसान होता है। इसे देखते हुए 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक जंगलों में फायर लाइन काटने का कार्य किया जा रहा है। बताया कि नैनीताल वन प्रभाग के अंतर्गत 70 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। साथ ही 280 वन रक्षकों को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा जंगलों की निगरानी के लिए ग्राम प्रहरियों, युवक मंगल दलों को भी लगाया गया है। ताकि जंगलों में आग लगने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें