भीमताल (नैनीताल)। हैड़ाखान के स्यूड़ा गांव में गेहूं मड़ाई करते समय थ्रेशर में साड़ी फंसने से महिला की मृत्यु हो गई। पंचायतनामा भर राजस्व पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि हैड़ाखान के स्यूड़ा ग्रामसभा में सोमवार सुबह मान सिंह की पत्नी पनुली देवी (48) परिजनों के साथ थ्रेशर से गेहूं मड़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी साड़ी मशीन में फंस गई। थ्रेशर बंद करने तक मशीन में फंसकर कटने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मनुली के पति मान सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। उसके छह बच्चे हैं। उनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। विधायक कैड़ा ने परिजनों को सांत्वना दी। मंडी समिति से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भी मुआवजे की मांग की है।
थ्रेशर की चपेट में आकर महिला की मौत
हैड़ाखान के स्यूड़ा गांव में गेहूं मड़ाई करते समय साड़ी फंसने से हादसा
पंचायतनामा भर राजस्व पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव