नवोदय विद्यालय नैनीताल का समारोह
- फोटो : अमर उजाला
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित जवाहर नवोदय गंगरकोट-सुयालबाड़ी का वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य राज सिंह और मुख्य अतिथि कोश्यांकुटौली के एसडीएम गौरव चटवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी, पंजाबी, बंगाली, हरियाणी गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। शैक्षणिक सत्र में सालभर शानदार उपलब्धियों के लिए संबंधित छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नीलगिरी सदन को चैंपियनशिप प्रदान की गई। नीरज तिवारी ने संचालन किया। इस मौके पर उपप्राचार्य हीरा सिंह जीना, सतेंद्र भाटी, हरीश चंद्र जोशी, सुदीप, पप्पल चौधरी, स्वाति आदि थे।
वार्षिकोत्सव में कुमाऊंनी गानों पर झूमे विद्यार्थी
जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी में वार्षिकोत्सव की धूम