फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जू में आई मादा बंगाल टाईगर बनी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
बाघ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन
नैनीताल। पशु प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। स्थानीय चिड़ियाघर (जू) में ग्वालियर जू से नई बाघिन शिखा (4 वर्ष) लाई गई है। इसके बदले दो तेंदुए दिए गए हैं। अब यहां पर्यटकों को तीन बंगाल टाइगर के दीदार होंगे। इस जू में एक नर बंगाल टाइगर बेताल (12 वर्ष) और दूसरी मादा बंगाल टाइगर रानी (13) पहले से हैं।
विज्ञापन

नैनीताल वन प्रभाग के डीएफओ बीजू लाल टीआर के निर्देशन में वन विभाग छह माह से अन्य मादा बाघिन को जू में लाने का प्रयास कर रहा था। प्रबंधन को दो दिन पहले इसमें कामयाबी मिली। बुधवार से नई बाघिन को भी दर्शकों के दीदार के लिए बाड़े में रख दिया गया है। अभी वह दूसरी बाघिन रानी से घुलमिल नहीं पाई है। दोनों में काफी दूरियां बनी हैं। बुधवार को रानी दिनभर अपने बाड़े में चहल कदमी करती रही जबकि शिखा काफी अंदर एक कोने में बैठी रही। पहले दिन उसे देखने का क्रेज रहा। ऐसे में दर्शकों को भी उसे देखने के लिए माफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बावजूद दिनभर में 795 दर्शकों ने शिखा के दीदार किए। अब जू प्रबंधन बाघ का प्रजनन कराने का प्रयास करेगा।

जू में ग्वालियर से लाई गई बाघिन
अब बाघों का कुनबा बढ़ाने में जुटेगा जू प्रशासन
दो तेंदुओं के बदले ली गई है एक बाघिन



ग्वालियर का सफेद टाइगर बनेगा जू की शान
नैनीताल जू के निदेशक बीजू लाल टीआर ने बताया कि केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद ही शिखा बाघिन मिल सकी है। अभी उसको यहां के वातावरण में ढलने में कुछ समय लगेगा। अब ग्वालियर जू से सफेद बंगाल टाइगर को भी यहां लाने का प्रयास किया जा रहा है। जू की रेंजर ममता चंद ने कहा कि जू में वन्य प्राणियों के संरक्षण के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को अधिकतम सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन




जू के विस्तार का प्रस्ताव शासन में पहुंचा
नैनीताल। जू के विस्तार का प्रस्ताव शासन में पहुंच चुका है। पिछले वर्ष कमिश्नर राजीव रौतेला ने जू का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने जू के विस्तार को लेकर तत्कालीन डीएफओ धर्म सिंह मीणा से चर्चा की थी। कमिश्नर ने इस दौरान .8 हेक्टेयर नगर पालिका की जमीन जू प्रबंधन को दिलाने का भरोसा दिलाया है। डीएफओ बीजू लाल टीआर ने बताया कि डीएम की मंजूरी के बाद प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद जू का विस्तार शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें