फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालसेंस न लेने वाले आठ दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मुख्य बाजार में होटल और ढाबों पर छापेमारी की। बिना लाइसेंस के दुकान खोलने पर आठ दुकानदारों को नोटिस दिया गया। इनको 15 दिन में दुकान के लिए लाइसेंस लेने को कहा गया है। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा ने मुख्य बाजार स्थित दुकानों में चेकिंग की। रोडवेज डिपो, बरेली रोड, कालाढूंगी चौक, कालाढूंगी रोड की दुकानों में छापेमारी के दौरान खुले में खाद्य सामग्री बेची जा रही थी। इन दुकानों में साफ सफाई भी नहीं थी।
विज्ञापन

इधर, जांच में आठ दुकानदारों को बिना लाइसेंस के ही खाद्य सामग्री बेचते मिले। उन्हें नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी टम्टा ने बताया कि अगर 15 दिन में इन दुकानदारों ने सुधार नहीं किया तो लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें