हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट के लिए हो रहे चुनाव में अब तक आचार संहिता उल्लंघन की 292 शिकायतें निर्वाचन आयोग के सी विजिल एप में दर्ज हुई जिसमें से 249 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया तथा 43 झूठी पाई गई। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में शिकायतें दर्ज होने में हल्द्वानी पूरे जिले में सबसे आगे रहा।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इस बार लोकसभा चुनाव में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों के लिए सी विजिल एप की व्यवस्था की है। इस एप पर कोई भी व्यक्ति आचार संहिता उल्लंघन संबंधी शिकायत कर सकता है। आचार संहिता लागू होने के बाद से जिले में अब तक 292 शिकायतें दर्ज हुईं। इसमें शिकायतों में हल्द्वानी सबसे आगे रहा तथा कुल 95 में से पांच शिकायतें झूठी पाई गई। सबसे कम शिकायतें रामनगर की मात्र चार दर्ज की गईं। भीमताल की नौ, कालाढूंगी की 52, लालकुआं की 44, नैनीताल की 57 शिकायतें आईं।
आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों में हल्द्वानी आगे
सी विजिल एप पर दर्ज हुई 292 शिकायतें, इनमें 95 हल्द्वानी की सर्वाधिक