काशीपुर। मां भगवती बाल सुंदरी के मंदिर में अमरोहा जिले के हसनपुर निवासी 45 श्रद्धालुओं ने पूजा कर मां के दर्शन किए।
बुधवार को हसनपुर निवासी रमेश भगत के साथ मां भगवती बाल सुंदरी के मठ में दर्शन और पूजा के लिए गांव से 45 श्रद्धालु पहुंचे। रमेश भगत ने बताया कि दल के सभी सदस्य वह हैं, जिन्होंने देवी से पिछले साल मन्नत मांगी थी। बताया कि मन्नत पूरी होने पर सभी मां भगवती बाल सुंदरी के पूजा-अर्चना के लिए आए हैं। बताया कि मां भगवती बाल सुंदरी उनकी कुलदेवी हैं। श्रद्धालुओं में सुशील, गेंदा सिंह, जय, भगत, नरेश, मंशादेवी आदि शामिल रहे।