फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई के पहले पखवाड़े में नगर में होंगे दो समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के पहले कुलपति और यूकेडी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. देवी दत्त पंत के शताब्दी वर्ष पर होने वाले समारोहों के आयोजन के लिए नगर के गणमान्य लोगों की बैठक हुई, इसमें डीडी पंत के विद्यार्थियों और सहकर्मी रह चुके लोगों ने उनसे जुड़े संस्मरणों को साझा किया।
विज्ञापन

न्यू क्लब में हुई बैठक में वक्ताओं ने तय किया गया कि मई के पहले पखवाड़े में नैनीताल नगर में दो कार्यक्रम होंगे, इसमें एक कुमाऊं विश्वविद्यालय और दूसरा नैनीताल नगर के नागरिकों के लिए नगर में किया जाएगा। इसके अलावा पंत के जन्म स्थान और जहां कहीं भी उन्होंने शिक्षा ग्रहण की, उन सभी स्थानों पर भी कार्यक्रम किए जाएंगे। भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर, आईआईटी मद्रास और बनारस विश्वविद्यालय में जहां डीडी पंत के विद्यार्थी अब भी कार्यरत हैं, वैज्ञानिक संगोष्ठियां का आयोजन किया जाएगा और नई पीढ़ी तक उनके विचारों, जानकारी को पहुंचाने के लिए उनकी जीवनी का भी प्रकाशन किया जाएगा। इस दौरान कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल, प्रो. शेखर पाठक, प्रो. अजय रावत, प्रो. लक्ष्मण सिंह बिष्ट, राजीव लोचन साह, प्रो. गोविंद बल्लभ पंत, प्रो. संजय पंत, नंदा बल्लभ जोशी, प्रीति गंगोला, प्रदीप लोहनी, कैलाश तिवारी, बिशन मेहता आदि थे।
विज्ञापन


मई के पहले पखवाड़े में नगर में होंगे दो समारोह
पंत की शताब्दी वर्ष की तैयारियों को लेकर की बैठक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें