फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना जांच के ही दौड़ रही हैं रोडवेज की बसें

विज्ञापन
bus accident, accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज बसों की फिटनेस में सवाल उठने लगे हैं। दो दिन पहले दिल्ली से आ रही हल्द्वानी डिपो की बस का शीशा टूट गया था। अब गुरुग्राम के मानेसर में काठगोदाम डिपो की बस का टायर बीच सड़क पर निकल गया। बस में 39 यात्री सवार थे। हालांकि चालक की सूझबूझ से बस को रोक लिया गया। गुस्साए यात्रियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

काठगोदाम डिपो की बस संख्या यूके 07पीए 1581 हल्द्वानी से जयपुर चलती है। सोमवार को जयपुर से बस शाम साढ़े छह बजे हल्द्वानी को आ रही थी। मानेसर पहुंचने पर जोरदार आवाज के साथ बस का टायर निकल गया। झटके से बस रुकने से बस में सवार यात्री सीट से गिर गए। यात्रियों के हंगामे के बाद चालक-परिचालक की ओर से रात 12 बजे उच्चधिकारियों को फोन कर इस बात से अवगत कराया। करीब तीन घंटे बाद नई बस भेजकर यात्रियों को दूसरी बस से हल्द्वानी भेजा गया। रोडवेज के फोरमैन ईशम सिंह ने कहा कि टायर के नट-बोल्ट टूटने से टायर निकलने की सूचना आई है। बस के हल्द्वानी पहुंचने पर इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन



चलती बस का निकला टायर, 39 की सांसें अटकीं
गुरुग्राम के मानेसर में काठगोदाम डिपो की बस दुर्घटनाग्रस्त, रोडवेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें