फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बीपीएल कार्ड के भी मिलेगा उज्जवला का लाभ

विज्ञापन
उज्ज्वला योजना - फोटो : Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (Official Website)
विज्ञापन
हल्द्वानी। उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण में अब बीपीएल कार्ड के बिना भी पात्रों को गैस कनेक्शन मिल सकेगा। पात्र परिवार को राशन कार्ड, परिवार के प्रत्येक सदस्य का आधार कार्ड देने के साथ ही बैंक खाते का विवरण देना होगा।
विज्ञापन

सरस मार्केट में हल्द्वानी गैस एजेंसी के कार्यालय में जिला नोडल अधिकारी स्वाति गुप्ता, रोहित चौधरी, आसिम सरीन ने प्रेसवार्ता की। पत्रकारों को बताया कि राशन कार्ड, आधार कार्ड से इस बात की जांच हो जाएगी कि आवेदन कर्ता परिवार के किसी सदस्य के नाम गैस कनेक्शन है या नहीं। पेंशनभोक्ता या सरकारी नौकरी में न हो। भारत पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जारी 14 बिंदुओं पर जांच की जाएगी। बताया कि अल्मोड़ा में 67.31, पिथौरागढ़ में 75.27, बागेश्वर में 72.65, ऊधमसिंह नगर में 105.57, चंपावत में 72.68, नैनीताल जिले में 113.89 प्रतिशत लोगों को उज्ज्वला का लाभ दिया गया। बताया कि राज्य में आईओसी की तीन, बीपीसी की तीन, एचपीसी की सात गैस एजेंसियां खुलनी हैं। बताया कि अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ में 8.10 लाख उपभोक्ताओं में से 7.50 लाख उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड दिया है। कहा कि 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने अभी तक आधार कार्ड नहीं दिया है। उनसे जल्द आधार कार्ड देने को कहा गया है।


बिना बीपीएल कार्ड के भी मिलेगा उज्ज्वला का लाभ
परिवार का आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर देना होगा
परिवार में किसी के नाम से दूसरा कनेक्शन नहीं होना चाहिए

नीले सिलिंडर के लिए नहीं देने होंगे कागज
हल्द्वानी। आईओसी की ओर से नीले रंग का सिलिंडर दिया जा रहा है। सिलिंडर की कीमत एक हजार रुपये है। पांच किलो गैस के साथ सिलिंडर 1302 रुपये का मिलेगा। खास बात यह है इसके लिए कोई कागज नहीं देना होगा। आईओसी के अधिकारियों ने बताया कि पांच किलो छोटे गैस सिलिंडर भी पात्र लोग उज्ज्वला के तहत ले सकते हैं। उसके एवज में महज 263 रुपये देने होंगे। पात्रों को चूल्हा खरीदना होगा, जबकि बड़े घरेलू गैस सिलिंडर के लिए 716 रुपये देने होंगे। बताया कि इंडियन ऑयल का एप डाउनलोड करके अगर ऑनलाइन भुगतान उपभोक्ता करते हैं तो उन्हें पांच रुपये की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन


पेटीएम से करें भुगतान पाएं पांच प्रतिशत कैशबैक
हल्द्वानी। आईओसी के विक्रय प्रबंधक रोहित चौधरी ने बताया कि अगले माह से पेटीएम से पेट्रोल या डीजल लेने के बाद भुगतान करने पर पांच प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इंडियन ऑयल के सभी पेट्रोल पंपों पर यह सुविधा अगले माह से शुरू हो जाएगी।

जिले में 22032 को दिए गए गैस कनेक्शन
हल्द्वानी। केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई उज्ज्वला योजना के तहत जिले में 22032 लोगों को गैस कनेक्शन दिए गए। उज्ज्वला योजना के नोडल प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रदेश में 1,34,417 गरीब परिवारों की महिलाओं के कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। प्रभारी के अनुसार देश में मार्च 2020 तक आठ करोड़ एलपीजी कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य है। देश में छह करोड़ कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें