फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन रोके जाने से अधिकारियों में हड़कंप

विज्ञापन
hundred rupees new note
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। जनता दरबार में आईं शिकायतों का निस्तारण न होने पर कमिश्नर ने 15 अधिकारियों का दिसंबर का वेतन रोक दिया है। इससे सभी अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अवकाश होने के बावजूद वे लंबित शिकायतों को खंगालने में जुटे रहे।
विज्ञापन

कमिश्नर राजीव रौतेला ने नौ अगस्त को नगर पालिका के ऑडिटोरियम में जनता दरबार लगाया था। जनता दरबार में आए फरियादियों को प्रशासन की ओर से टोकन तक दिया गया था। 252 फरियादियों ने अपनी शिकायत कमिश्नर के समक्ष रखी थी। कमिश्नर ने सभी शिकायतों का निस्तारण करने निर्देश दिए थे और सीडीओ को नोडल अफसर बनाया था। तीन महीने बाद भी शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर कमिश्नर ने 15 अधिकारियों का दिसंबर का वेतन रोक दिया। वेतन रोके जाने से अफसरों में खलबली मची हुई है। अवकाश होने के बावजूद हर कोई अपने-अपने विभाग में लंबित शिकायतों को खंगाल रहा है। लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए अपने अधीनस्थों को निर्देशित किया गया।

जब वेतन पर बन आई तो शिकायतों की याद आई
वेतन रोके जाने से अधिकारियों में हड़कंप
अवकाश होने के बाद भी लंबित शिकायतें खंगालने में जुटे



ये कहना है अफसरों का
- रामनगर डिपो के एआरएम मोहन राम ने बताया कि पूर्व पार्षद शिल्पेंद्र बंसल ने डिपो में दो वर्ष से खड़ी अनुबंधित एसी बसों को हटाने और रोडवेज के अंदर निजी बसों के अवैध रूप से खड़ी होने की शिकायत की थी। इसमें से खड़ी अनुबंधित एसी बसों को हटा दिया गया है, जबकि अवैध रूप से खड़ी निजी बसों को हटाने के लिए एसडीएम से पत्र लिखा है।
विज्ञापन

- तत्कालीन एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि उन्होंने सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए अधीनस्थों केे निर्देशित किया था। तकरीबन सभी शिकायतों का निस्तारण हो भी गया था, यदि कोई रह गया होगा तो इसकी जानकारी नहीं है।
- नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी मनोज दास ने बताया कि सूचीबद्ध तरीके से सभी शिकायतों का निस्तारण किया गया था, लेकिन यदि कोई शिकायत लंबित होगी तो यथाशीघ्र दूर कर ली जाएगी।
- अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड विवेक कांडपाल ने बताया कि उनके पास अधिकतर लाइन शिफ्टिंग की शिकायतें थीं, जिसका इस्टीमेट बनाकर उपभोक्ताओं को दिया जा चुका है। नियमानुसार लाइन शिफ्टिंग का खर्च उपभोक्ताओं को वहन करना पड़ता है या विधायक निधि से होता है।
- जल संस्थान के अधिशासी अभियंता पीके त्यागी ने बताया कि मैं अभी दिल्ली में हूं और मुझे अभी इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि कोई शिकायत लंबित होगी तो दूर कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें