फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमडंडा डिपो में भिड़ी हथिनियां

विज्ञापन
हाथी गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। आमडंडा डिपो में दो हथिनियां आपस में भिड़ गईं। उन्होंने चारा खिलाने आए कर्मचारी को भी उठाकर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया। वन कर्मियों ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। आपसी भिड़ंत में एक हथिनी भी चोटिल हो गई। डीएफओ बीपी सिंह ने मौका मुआयना कर वन्यजीव चिकित्सकों से हथिनियों के व्यवहार पर नजर रख उपचार करने को कहा।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्देश पर कॉर्बेट लैंडस्केप के रिजॉर्टों से नौ अगस्त को मुक्त कराई गईं आठ हथिनियों को रामनगर वन प्रभाग के आमडंडा डिपो में रखा गया है। उनके महावतों को भी वहीं रखा गया है। मंगलवार सुबह चारा खिलाने आए अशोक कुमार सोलर फेंसिंग के घेरे में जाकर हथिनियों को चारा दे रहा था। इसी दौरान पहले खाने के लालच में इनफिनिटी रिजॉर्ट ढिकुली से छुड़ाई गई लक्ष्मी नाम की हथिनी ने रानी हथिनी पर हमला कर दिया। इससे लक्ष्मी के ही पैरों में चोट लग गई। इस बीच रानी ने चारा डाल रहे अशोक को सूंड से उठाकर दूर फेंक दिया। इससे उसके घुटनों में चोट लगी। आमडंडा डिपो में मौजूद वन कर्मियों ने हथिनियों को अलग कर घायल अशोक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ बीपी सिंह, एसडीओ केएन भारती ने मौका मुआयना किया। इस दौरान पशु चिकित्सक आयुष उनियाल, दुष्यंत शर्मा ने घायल हथिनी का उपचार किया।
विज्ञापन



आमडंडा डिपो में भिड़ीं हथिनियां
चारा खिलाने आए कर्मी को उठाकर पटका, घायल
एक हथिनी भी हुई जख्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें