हल्द्वानी। चार वर्षों में केंद्र सरकार ने धीरे-धीरे गैस के दामों में वृद्धि कर दी है। यूपीए सरकार में एक सिलिंडर के लिए 421 से लेकर 430 रुपये चुकाने पड़ते थे तो सब्सिडी घटाने के बाद अब 502 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।
यूपीए सरकार में एक वर्ष में 12 सिलिंडर मिलते थे और 13वां सिलिंडर लेने पर अधिक कीमत देनी पड़ती थी। अप्रैल 2012 में 430 रुपये 50 पैसे, अप्रैल 2013 में 430 रुपये और अप्रैल 14 में 421 रुपये 50 पैसे देने पड़ते थे। 13वां सिलिंडर लेने पर कीमत अलग-अलग थी। अप्रैल 12 में 1158 रुपये 50 पैसे, अप्रैल 13 में 850 रुपये और अप्रैल 14 में 1048 रुपये देने पड़ते थे।
अब हम पिछले माह की बात करें तो एक सिलिंडर के लिए 841 रुपये 50 पैसे देने पड़ते थे और सब्सिडी 341 रुपये 92 पैसे जा रही थी। सिलिंडर की कीमत और सब्सिडी की कीमत को अगर घटा दे तो 499 रुपये 58 पैसे देने पड़ रहे हैं। इस कीमत को अगर हम यूपीए सरकार की कीमत 430 रुपये घटा दें तो भी 69 रुपये अधिक देने पड़ रहे हैं। नई दरों के अनुसार 899 रुपये 50 पैसे से अगर 397 रुपये 08 पैसे (सब्सिडी) कम कर दें तो 502 रुपये 42 पैसे देने पड़ रहे हैं। 502 रुपये 42 पैसे को अगर 430 रुपये घटा दें तो 72 रुपये प्रति सिलिंडर अधिक देना पड़ा रहा है।
अप्रैल 2014 में घरेलू गैस के लिए देने पड़ते थे 421 रुपये 50 पैसे
एक वर्ष में मिलते थे 12 सिलिंडर, 13वां लेने पर देने होते थे 1048 रुपये