जिले में साधन सहकारी समिति के दो पेट्रोल पंप खुलेंगे
भीमताल (नैनीताल)। जिले में पहली बार अब दो बहुउद्देश्यीय साधन सहकारी समिति के खुद के पेट्रोल पंप खुलने जा रहे हैं। जिले में हल्द्वानी के कुंवरपुर किसान सेवा सहकारी समिति और बहुउद्देश्यीय पश्चिमी रामनगर सेवा समिति में दो पेट्रोल पंप खोलने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। समिति के पेट्रोल पंपाें पर समिति के ही कर्मचारी काम कर सकेंगे। कुंवरपुर साधन समिति के सचिव सुरेश सिंह ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेज दिया है और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से भी वार्ता हो चुकी है। जल्द पेट्रोल पंप खुलने की उम्मीद है। जिला सहायक निबंधक अधिकारी बलवंत मनराल ने कहा कि जिले में साधन सहकारी समिति के दो पेट्रोल पंप खुलने की पूरी उम्मीद है।