फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य की महिला फुटबाल टीम घोषित

विज्ञापन
football in india
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल टीम की घोषणा की गई। टीम उड़ीसा में 20 सितंबर से एक अक्तूबर तक प्रस्तावित 24वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए टीम शुक्रवार को ओडिशा रवाना हो गई।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, राज्य फुटबाल एसोसिएशन के महासचिव अख्तर अली ने शुक्रवार को राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल टीम की घोषणा की। टीम में पौड़ी की सुरुचि नेगी, नेहा रावत, अंकिता, अंबिका, उत्तरकाशी की मनीषा, प्रतिष्ठा, सागरिका, पिथौरागढ़ की दीक्षा, विनीता, हेमा, देहरादून की हिमानी, मीनाक्षी, अनीता, ज्योति, अल्मोड़ा की भगवती, बागेश्वर की गीता, मीना, नैनीताल की सोनाली, पिंकी, खुशबू को शामिल किया गया है। नितिका असवाल को टीम मैनेजर, रामकृष्ण बहेरा को मुख्य कोच, अकरम खान को सहायक कोच बनाया गया है। महासचिव अली ने बताया कि पांच से 14 अगस्त तक खिलाड़ियों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था। शाम को चयनित टीम को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए टीम रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें