फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन पीड़ितों को मिलेगा घर

विज्ञापन
गजरौला के पपसरा िरंग तटबंध की ठोकर पर हो रहे कटान को देखते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नैनीताल। भूस्खलन से बेघर हुए रईस होटल क्षेत्र के लोगों को वरीयता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना में घर दिलाया जाएगा। वहीं कृष्णापुर को जाने वाला मुख्य मार्ग बलिया नाले में समाने के बाद यहां के बाशिंदों के लिए कूड़ा खड्ड के पास वाले रास्ते की मरम्मत होगी।
विज्ञापन

डीएम विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में बेघर हुए दस परिवारों के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। कहा गया कि सभी परिवारों के लिए भोजन, टॉयलेट आदि की व्यवस्था की जा रही है। विधायक संजीव आर्या ने कहा कि बलिया नाले में भूस्खलन से बेघर हुए लोगों के साथ उनकी पूरी सहानुभूति है। यहां के लोगों को पूरा सहयोग दिलाया जाएगा। वह इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे। बलिया नाले का पूरा ट्रीटमेंट कराया जाएगा। बैठक में बताया कि कृष्णापुर को जाने वाला एक रास्ता कूड़ा खड्ड के पास निकलता है। इस समय यह रास्ता क्षतिग्रस्त और बंद है। मार्ग पर लाइट की भी व्यवस्था नहीं है। इस पर डीएम ने डेढ़ लाख रुपये मार्ग पर लाइट लगाने के लिए देने की बात कही। इसके साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मार्ग को ठीक कराने के लिए ढाई लाख रुपए से काम करने की बात कही। इस दौरान एडीएम हरबीर सिंह, एडीएम बाईएस फिरमाल, भाजपा नगराध्यक्ष मनोज जोशी, अरविंद पडियार, विश्वकेतु वैद्य, दीप नारायण बिष्ट, दयाकृष्ण पोखरिया आदि थे।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला
बलिया नाले में समा गया था कृष्णापुर का मुख्य मार्ग
कृष्णापुर के लिए चार लाख से होगा मार्ग का सुधार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें