फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर से प्याज की आवक बढ़ी, थोक मंडी में भाव घटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। इंदौर से प्याज की आवक बढ़ते ही थोक मंडी में प्याज के भाव घट गए हैं। हल्द्वानी थोक मंडी से पहाड़ के फल, सब्जी दिल्ली आजादनगर मंडी जाने लगे हैं। इससे व्यवसायियों में काफी राहत है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल की वजह से इंदौर से प्याज की आवक कम हो गई थी। इसके साथ ही दिल्ली के ट्रांसपोर्टरों द्वारा वाहन न देने से आजादनगर मंडी से भी फल, सब्जी नहीं आ पा रही थी। केवल छोटे वाहनों से सामान आ रहा था। इस कारण प्याज के दाम थोक में 2000 से ऊपर बढ़ने से फुटकर दामों में तेजी आ गई थी। 20 से 25 रुपये किलो बिकने वाली प्याज 30 रुपये बिकने लगी थी। आलू फल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की ने बताया कि अब ट्रांसपोर्टरों ने मंडी को वाहन देने शुरू कर दिए हैं। इससे बाहर से सामान मंडी आने, जाने लगा है। उन्होंने बताया कि इंदौर से प्याज की आवक शुरू होते ही अब प्याज के थोक भाव 1700 से 1800 रुपये आ गए हैं। इसी तरह पहाड़ का सेब, फूलगोभी, टमाटर, पहाड़ी आलू, नाशपाती दिल्ली की आजादनगर थोक मंडी जाने लगा है। पहाड़ के फल, सब्जी की दिल्ली में काफी मांग है। इधर, मंडी सचिव विश्वविजय सिंह देव ने बताया कि बुधवार को फल, सब्जी की आवक सामान्य रही, हड़ताल का कोई असर नहीं है।

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल छठे दिन भी जारी
हल्द्वानी। ट्रकों की हड़ताल बुधवार को छठे दिन भी जारी है। पर्वतीय जिलों को जरूरी वस्तुओं को छोड़कर कोई भी सामान नहीं जा रहा है। ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर थर्ड पार्टी बीमा के दामों में मनमानी बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिले के ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर है। इधर हड़ताल से दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, यूपी से उत्पाद पहुंच नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें