फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेला मेले में रविवार को भी जुटी लोगों की भीड़

विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। हरेला मेले के दुकानदारों की मांग पर नगर पंचायत भीमताल ने पांच दिवसीय मेला एक दिन और बढ़ा दिया। इसके तहत अंतिम दिन रविवार को बारिश के बावजूद गांव और शहर से आए लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

रविवार को व्यापारियों ने सस्ते दामों पर सामान बेचा। भीमताल, मेहरागांव, सातताल, चांफी, पद्मपुरी, धारी, भवाली, फरसौली, जंगलियागांव, नौकुचियाताल, सांगुड़ीगांव, खुटानी, जून स्टेट से आए लोगों ने घरों के पर्दे, चादर, बर्तन और कपड़े खरीदे। हालांकि बाहरी व्यापारियों ने कहा कि मेले में उन्हें जितनी बिक्री की उम्मीद थी, उतनी नहीं हो पाई। हालांकि कई दुकानदारों ने लाभ होने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें